इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी खास छाप छोड़ी है। ऐसे कई खिलाड़ियों के बीच मध्यप्रदेश के युवा गेंदबाज आवेश खान को नहीं भुलना चाहिए।
इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले तेज गेंदबाज आवेश खान ने अपने प्रदर्शन से जबरदस्त प्रभावित किया। आवेश खान के लिए प्रदर्शन एक तरह से मिला-जुला रहा।

तेज गेंदबाज आवेश खान ने आईपीएल को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया
आवेश खान ने आईपीएल को लेकर अपने अनुभव साझा किए जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को उनकी गेंद पर कैच छूटना सबसे खराब पल बताया।
आपको बता दें कि दिल्ली और चेन्नई के बीच खेले गए मैच में आवेश खान की गेंद पर बाउन्ड्री पर कोलिन मुनरो ने आसान कैच छोड़ दिया था। आवेश खान को महेन्द्र सिंह धोनी जैसा बड़ा विकेट मिलता-मिलता रह गया। लेकिन युवी और रसेल जैसे बल्लेबाजों का विकेट लेने को आवेश खान ने बड़ा पल बताया।

धोनी का विकेट नहीं ले पाने का मलाल लेकिन युवी-रसेल के विकेट से खुश
आवेश खान ने कहा कि
“आईपीएल में मेरा सबसे यादगार पल युवराज सिंह को आउट करना रहा है। दुर्भाग्यवश माही भाई (एम एस धोनी) का कैच छूट गया था, मेरी गेंद पर। अगर वो पकड़ में आ जाता तो मेरा यादगार पल होता, लेकिन युवराज और रसेल का विकेट लेना भी यादगार था।”

आईपीएल का अनुभव रहा बेहतरीन
आवेश खान ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि
“मेरा अनुभव अच्छा रहा। शुरू में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में थोड़ा राह भटक गया और रन भी खाए। जब मैंने इस बारे में सभी से पूछा तो सभी ने कहा कि आईपीएल में गेंदबाजों को रन पड़ते ही हैं।”

रिकी सर बढ़ाते थे मेरा आत्मविश्वास
दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच रिकी पोंटिंग को लेकर आवेश खान ने कहा कि
“वो हमेशा ही मेरा उत्साह बढ़ाते थे और बोलते थे कि तुम सर्वश्रेष्ठ हो। तुण हमेशा अच्छा करोगे। वो हमेशा मुझसे सकारात्मक बातें करते थे। इतना बड़ा खिलाड़ी जब बोलता है तो अपने आप को एक आत्मविश्वास आता है कि मुझे टीम के लिए अच्छा करके दिखाना है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post आईपीएल में इस भारतीय खिलाड़ी का विकेट न ले पाने का आवेश खान को है अफ़सोस appeared first on SportzWiki Hindi.