अफगानिस्तान के साथ चल रहे एकमात्र एतिहासिक टेस्ट मैच में ओपनिंग करने उतरे शिखर धवन ने अफगानी गेंदबाजों की ऐसी खबर ली. बेबस अफगानी इनके खिलाफ कोई तोड़ नहीं ढूंढ पा रहे थे.
गब्बर गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे थे. ऐसा लग रहा था मानो अभी तक इनके ऊपर आईपीएल का फीवर चढ़ा हुआ है. आईपीएल स्टाइल में ही बल्लेबाजी कर इन्होने लंच से पहले ही शतक बनाकर एक और नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया.

इन्होने मात्र 96 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन ठोक डाले. जिसमें 19 चौके और 3 छक्के शामिल थे. आईपीएल में खेल रहे साथी खिलाड़ी राशिद खान की जमकर धुलाई की.
जिस रफ़्तार से धवन आगे बढ़ रषे थे उसको तो देखकर यही लग रहा था की कुछ ही देर में इनका दोहरा शतक होने वाला है. लेकिन तभी अह्मद्जई ने इनके स्कोर को 107 रन पर थाम दिया.

शतक के बाद सोशल मीडिया पर गब्बर छा गए . इनके समर्थन में कई लोग ट्वीट कर रहे थे. कोई कह रहा था क्यों भाई अभी आईपीएल नहीं ख़त्म हुआ क्या ?
इसी क्रम में भज्जी ने ट्वीट करते हुए कहा – ” जाट जी आईपीएल ख़त्म हो गया है, बेहद शानदार शतक ..
IPL mein nahi bani uska hisaab yahan poora kar diya
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) June 14, 2018
भज्जी के ट्वीट का उत्तर देते हुए गब्बर ने कहा-“आईपीएल में नहीं बनी उसका हिसाब यहाँ पूरा कर दिया है”. इसके बाद लोग खूब गब्बर की तारीफ करते हुए नजर आये.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आये तो कमेंट करिए और दबा के शेयर करिए ….
The post अफगानिस्तान के खिलाफ धवन के शतक पर हरभजन सिंह ने ली चुटकी, तो धवन ने दिया शानदार जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.
