Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आयरलैंड के खिलाफ जीत कर भी ट्रोल हुए कोहली, लोगों ने कहा- ‘पनौती है विराट’

विराट ट्रोल

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच जीतने भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किये गए. ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि उन्होंने कल के मैच में खाता नहीं खोला बल्कि इसलिए क्योंकि रूस में चल रहे फीफा विश्वकप 2018 में पिछले बार की चैंपियन टीम जर्मनी हार गयी.

गौरतलब है कि जर्मनी का कल के मैच में हार के साथ ही फीफा विश्वकप 2018 का सफ़र समाप्त हो गया. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने जर्मनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला. इसी बीच कोहली को भी खून ट्रोल किया गया.

जर्मनी के मैच हारने पर भी कुछ फैन्स विराट कोहली की पत्नी अनुष्का को पनौती कह ट्रोल करने लगे. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के कई सारे मेमे तैरने लगे. जिसे देख आप भी हैरान रह जायेंगे. आइये आपको बताते हैं कि क्यों यूजर्स पनौती का नाम देने लगा. क्या है ऐसा विराट का जर्मनी कनेक्शन.

दरअसल, कोहली इस साल विश्व कप में जर्मनी की टीम को स्पोर्ट कर रहे थे. इससे पहले विराट ने अनुष्का शर्मा संग इटली में जाकर शादी की थी. जहां इटली इस बात फीफा के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाई वहीं जर्मनी का फीफा का सफ़र शुरू होने से पहले ही ख़त्म हो गया. फुटबॉल के जानकार भी इस उलटफेर के बाद हैरान हैं क्योंकि यह लगभग नामुमकिन सा था जो कि हो गया.

फैन्स इसके लिए विराट को दोषी ठहरा रहे हैं, क्योंकि विराट और अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी की थी और इस वर्ल्ड कप के दौरान विराट जर्मनी को सपोर्ट करते दिखे थे. फैन्स का मानना है कि विराट तब से पनौती हो गए हैं जब से उनका नाम अनुष्का शर्मा संग जुड़ा है

बता दें, शादी से पहले अनुष्का भारत के विश्व कप मुकाबले देखने पहुंची तो टीम को हार मिली थी. तभी से लोग उनको पनौती बुलाने लगे. कोहली ने इस बात को लोगों की छोटी मानसिकता बताया था. अब ट्वीटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं.

इन तस्वीरों में लिखा है कि शादी के बाद कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी को हार मिली. उन्होंने इटली को स्पोर्ट किया तो वह विश्व कप में जगह नहीं बना पाई और अब जर्मनी को समर्थन दिया तो वह विश्व कप के पहले दौर से ही बाहर हो गई.

The post आयरलैंड के खिलाफ जीत कर भी ट्रोल हुए कोहली, लोगों ने कहा- ‘पनौती है विराट’ appeared first on SportzWiki Hindi.