क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े-बड़े नाम मौजूद हैं. इन खिलाड़ियों की सैलरी कहीं ज्यादा अधिक होती है. किसी भी खिलाड़ी में खेल के लिए कितना ही जुनून क्यों ना हो लेकिन हर किसी को इसके लिए पैसे की जरूरत होती है. उनकी बेहतर जिंदगी के लिए ये ज़रूरी भी है. मगर आज हम आपको ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जो राष्ट्रीय टीम में खेलने के लिए पैसे नही लेता है. पैसे ना लेने की वजह जानकर आप भी इस खिलाड़ी के मुरीद हो जाएंगे.
सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटगरी में रख कर उनकी सालाना सैलरी तय करते हैं. इसमें सभी फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों की रकम ज्यादा होती है. वहीं सैलरी के रूप में मिलने वाली यह राशि करोड़ों में होती है.
पैसे ना लेने वाला एक मात्र खिलाड़ी

दुनिया की दिग्गज क्रिकेट टीमों की जब बात होती है तो उसमें साउथ अफ्रीका का नाम ना आए ऐसा नही हो सकता. साउथ अफ्रीका की टीम से कई जबरदस्त खिलाड़ी निकल कर सामने आए हैं. इन्ही दिग्गज खिलाड़ियों में से एक नाम हाशिम आमला का भी है.
हाशिम आमला साउथ अफ्रीका के एक शानदार खिलाड़ी हैं, और हम जिस पैसे ना लेने वाले खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नही बल्कि हाशिम आमला ही हैं.
35 वर्षीय हाशिम आमला साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 में खेलते हैं. अफ्रीका की ओर से खेलते हुए हाशिम आमला ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.
टीम के लिए खेलने पर इसलिए पैसे नही लेते आमला

दरसल साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को जो कंपनी स्पॉन्सर करती है, वह एक बीयर की कंपनी है. उस कंपनी का नाम कैसल है. हाशिम अमला का मानना है कि वह किसी बियर कंपनी का प्रचार नहीं करना चाहते हैं. जिसकी वजह से लोगों की सेहत खराब होती है.
इसी वजह से वह अपनी जर्सी पर उस कंपनी का लोगो नहीं लगवाते हैं. जिसकी वजह से उन्हें पैसे नही मिलते हैं. ऐसा कर हाशिम आमला ने एक शानदार मिसाल पेश की है.
The post अमीर क्रिकेट बोर्ड का ये दिग्गज खिलाड़ी नहीं लेता मैच खेलने के पैसे, वजह जान और बढ़ जायेगी इज्जत appeared first on SportzWiki Hindi.