Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फुटबॉल मैच में चोटिल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ ये बॉलीवुड अभिनेता 

स्पोर्ट्स डेस्क:फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण की शुरुआत 14 जून से रूस में होने जा रही और इस बार के विश्व कप के लिए 32 टीमों ने कमर कस ली है। इस विश्व कप के शुरू होने का सब लोग कई दिनों से इतजार कर रहे है। 2018 के फीफा विश्व कप में भविष्यवाणी एक बहरा सफेद बिल्ला एचिलेस करने जा रहा है। यह बिल्ला सुन नहीं सकता लेकिन उसके अनुमान लगभग सही होते हैं।


आप ने कई बार बॉलीवुड के कलाकारों को क्रिकेट या फुटबॉल खेलते हुए देखा और ये कलाकर चैरिटी के लिए मैच खेलते है। शनिवार को हुए फुटबॉल के एक फाइनल मैच में रणबीर कपूर अ​भिषेक बच्चन की टीम के खिलाफ मैच खेलते समय चोटिल हो गए जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और डॉक्टरों ने बताया की रणबीर की मांसपेशियों में चोट लगी है। बॉलीवुड के कई कलाकरों को फुटबॉल खेलना पसंद है और इन सब को कई बार मैदान में खेलते हुए देखा गया है। फुटबॉल खेलने वालों की लिस्ट में डीनो मोरिया, करण मेहरा, करण वाही और अर्जुन कपूर फुटबॉल मैच खेलने के शोकिन है। रणबीर कपूर तो इंडियन सुपर लीग में भी हिस्सा लेने वाली मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब के मालीक हैं।


2018 के फीफा विश्व कप में कुल 64 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए 32 टीमों को कुल आठ ग्रुप में बांटा गया है। रूस ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए विक्टोरिया लॉपरेवा को ऐंबैसडर बनाया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इस विश्व कप भारत की टीम नहीं लेकिन फिर भी लोगों को इस विश्व कप को देखने का उत्साह बहुत ज्यादा है। इस बार के फीफा विश्व कप के एंथम गाने का नाम लिव इट अप रखा गया है। इस बार फीफा वर्ल्‍ड कप विजेता टीम को 2.55 अरब रुपये की राशि दी जाएगी।



Herald