Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम

अब कुछ दिन बाद ही भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है. यह टेस्ट मैच बेगलुरु में 14 जून से 18 जून के बीच खेला जायेगा. इसी टेस्ट मैच के चलते आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम की संभावित एकादश के बारे में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर भारत की संभावित एकादश पर : 

केएल राहुल 

केएल राहुल शानदार फॉर्म में है, इसलिए उनका अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में स्थान बिलकुल पक्का है. केएल राहुल राहुल ही भारतीय टीम की पारी की शुरूआत करेंगे.

शिखर धवन 

केएल राहुल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी शिखर धवन को मिल सकती है. शिखर धवन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते है.

चेतेश्वर पुजारा 

चेतेश्वर पुजारा का भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है. चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है.

मुरली विजय 

prathvi shaw may take place of murli vijay in Future test series Of India

टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली के स्थान में नंबर-4 की जिम्मेदारी मुरली विजय को मिल सकती है. मुरली विजय भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी है.

अजिंक्य रहाणे 

इस मैच में अजिंक्य रहाणे ही टीम के कप्तान होंगे. भारतीय टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे के कंधो पर ही होगी.

करुण नायर 

करुण नायर का भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है. करुण नायर भारतीय टीम के लिए तिहरा शतक लगा चुके है. वह इस मैच से भारतीय टीम में दोबारा वापसी करेगी.

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक भी करीब 7 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते है. उनका भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का नजर आ रहा है.

रविचंद्रन अश्विन 

रविचंद्रन अश्विन भारतीय टेस्ट टीम के सबसे अहम सदस्य है. अश्विन का भी अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है.

रविन्द्र जडेजा 

अश्विन का साथ स्पिन विभाग में रविन्द्र जडेजा निभाते है और इस मैच में भी अश्विन का साथ रविन्द्र जडेजा ही देंगे. वह अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग से भी टीम के लिए अहम योगदान देते है.

उमेश यादव 

उमेश यादव का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा था, इसलिए उनका भी टीम में स्थान पक्का है. उमेश यादव अपनी शानदार गति व रिवर्स स्विंग के लिए जाने जाते है.

मोहम्मद शमी 

मोहम्मद शमी भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. वह शुरूआत में अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते है. वही बॉल पुरानी होने के बाद रिवर्स स्विंग का भी अच्छा उपयोग करते है.

The post अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.