Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तोते की भविष्यवाणी गलत साबित करते हुए जापान ने रच दिया इतिहास

सरांस्क (रूस)। जापान ने फीफा विश्व के अपने पहले ही मैच में कोलंबिया को 2- 1 से शिकस्त देकर एक तोते द्वारा की गई भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया है। इसके साथ ही जापान फीफा विश्व कप में किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराने वाली पहली एशियाई टीम बन गई।

अब श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल पर साबित हुआ गेंद से छेड़छाड़ का दोष, मिली ये सजा

इससे पहले टोक्यो के उत्तर में स्थित टोचिगी में नासु एनिमल किंगडम में रहने वाले ओलिविया नाम के एक तोते ने भविष्यवाणी की थी कि जापान फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में कोलंबिया के खिलाफ हार जाएगा।

ओसाको ने 73वें मिनट में जापान के लिए विजयी गोल दागा। इसके साथ ही तोते द्वारा की गई भविष्यवाणी गलत साबित हो गई। कहा जाता है इस तोते द्वारा की गई भविष्यवाणी अधिकतर सही होती है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तोड़ा अपना ही रिकाॅर्ड, वन डे में बना डाले 481 रन

इस जीत के साथ ही जापान ने ब्राजील में 2014 में हुए विश्व कप में कोलंबिया के हाथों ग्रुप चरण में 4-1 से मिली शिकस्त का बदला भी ले लिया है। इस मैच में कोलंबिया को 86 मिनट तक दस खिलाडिय़ों के साथ खेलना महंगा पड़ गया।

इंग्लैंड के रिकॉर्ड स्कोर के नीचे दबा ऑस्ट्रेलिया, 242 रन से मिली शिकस्त

पिछले विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत सकी जापानी टीम की शुरूआत शानदार रही। शिंजी कगावा ने छठे मिनट में पेनल्टी पर गोल कर जापान को बढ़त दिलाई। जुआन किंतेरो ने आधे समय से पहले कोलंबिया के लिए बराबरी का गोल किया।

73वें मिनट में ओसाको द्वारा किए गए गोल के साथ ही मैदान पर भारी संख्या में जुटे कोलंबियाई समर्थकों को मानों सांप सूंघ गया। कोलंबियाई खिलाड़ी सांचेस को जापान के ओसाको को बाधा पहुंचाने के लिए लालकार्ड दिया गया। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दूसरा सबसे तेज लालकार्ड था।