Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी से भी खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज है ये खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क:इंग्लैंड के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने आॅस्ट्रेलियों को 5वें वनडे में एक विकेट से हराने में कामयाब हुई ​थी। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच मैचों की वन-डे सीरीज को 5-0 से जीत लिया है। इस सीरीज के अंतिम मैच में जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच और उन्हें मैच ऑफ द सीरीज से नवाजा गया है। 5 मैचों कीवन-डे सीरीज में बटलर ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने जोस बटलर की जमकर प्रशंसा की है। टिम ने बटलर को वर्तमान में सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज करार दिया है। टिम ने कहा कि सिमीत ओवर्स में इस खिलाड़ी को टक्कर देने वाला और कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है।

टिम ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ​को भी बहुत अच्छा बताया है लेकिन वर्तमान में सीमित ओवरों के खेल में जोस बटलर का मुकाबले में धोनी बहूत पिछे है। आखिरी मैच में जोस बटलर के नाबाद 110 के शानदार शतक से इंग्लैंड ने अंतिम मैच को जीतने में कामयाब रही है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 34.4 ओवर में 205 रन सीमट गई और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंग्लैंड लेकिन छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

लेकिन बटलर ने 122 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 110 रन बनाकर इंग्लैंड को एक विकेट से जीत दिलाने में भरपूर योगदान दिया। जोस बटलर ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करके टीम को प्लेआॅफ तक पहुंचाया था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बना कर इंग्लैंड टीम ने वन डे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।



Herald