नई दिल्ली। भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपने काबिलियत के दम पर पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा दिया है। उनके आने के बाद से भारतीय फुटबॉल को एक अलग पहचान मिली है। 33 वर्ष के छेत्री ने रविवार को केन्या के साथ हुए इंटरकॉन्टिनेंटल कप में अपने 2 गोल के दम पर टूर्नामेंट में जीत दिलाई।
रविवार को हुए मैच में छेत्री का 102वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। 2 गोल करने के साथ ही छेत्री ने इतिहास रच दिया। दरअसल छेत्री द्वारा मैच आठवें और 29वें मिनट में गोल करने के साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की बराबरी कर ली।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेसी के 64 गोल है और सुनील छेत्री के भी 64 गोल हो चुके है है। दोनों अब सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इस लिस्ट में सबसे उपर नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है जिन्होंने 150 मैचों में 81 गोल किए हैं।
लेकिन छेत्री एक मामले में मेसी से भी आगे निकल चुके है वो उनका प्रति मैच औसत। छेत्री का औसत 0.62 गोल प्रति मैच है जबकि मेसी का औसत 0.52 (124 मैचों में 64 गोल) का है। रोनाल्डो का औसत प्रति मैच 0.54 गोल का है।
छेत्री रोनाल्डो और मेसी को अपना आदर्श मानते है जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेस्सी और रोनाल्डों से मेरी तुलना करना सही नहीं है। मैं उन दोनों खिलाड़ियों का बड़ा प्रशंसक हूं।
The post इस मामले में सुनील छेत्री ने दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को भी पछाड़ा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
