Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुआरेज ने कहा- उरुग्वे का कर्ज चुकाना चाहते हूं अब बदल गया हूं

मोंटेवीडियो (उरुग्वे) 
उरुग्वे अपने स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज को इस हफ्ते शुरू होने वाले विश्व कप के दौरान नियंत्रण में रखना चाहेगा. इटली के डिफेंडर जॉर्जियो चिलिनी को दांत से काटने के कारण सुआरेज को 2014 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था. जिसके बाद उरुग्वे की टीम भी प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया से हार गई थी. सुआरेज ने वादा किया कि वह अब बदल गए हैं और ब्राजील की तुलना में रूस में उनका बर्ताव बेहतर होगा. ब्राजील में प्रतिबंधित होने से पहले सुआरेज ने दो गोल दागे थे. सुआरेज ने कहा, ‘वह मेरी गलती थी. इसलिए मुझे अपना और उरुग्वे का कर्ज चुकाना है, अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करूंगा.’

दो बार के विश्व चैंपियन उरुग्वे के लिए मौजूदा विश्व कप से पहले चीजें अच्छी रही हैं. पिछले चार बार विश्व कप प्लेऑफ में खेलकर तीन टूर्नामेंट में जगह बनाने वाले उरुग्वे ने इस बार क्वालिफाइंग में ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए सीधे रूस के लिए क्वालिफाई किया है.