Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेटर सिमी सिंह के पिता ने बताया क्यों सिमी ने भारत छोड़ आयरलैंड के लिए खेलने का किया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिटेन पहुँच चुकी है जहाँ उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज खेली जाने वाली है। दो टी-20 मैचों में पहला मुकाबला 27 जून को डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है, जबकि दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 29 जून को खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2007 में आयरलैंड का दौरा किया था और अब लगभग 11 साल बाद दौरा कर रही है, लेकिन इस बार भी कोई बड़ी सीरीज नहीं है और सिर्फ दो ही मैच खेले जाने वाले है।

भारत का यह खिलाड़ी खेलेगा भारत के ही सामने

इसी बीच आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच इन दो टी-20 मैचों में भारत के पंजाब राज्य में जन्मे सिमी सिंह खेलते हुए नजर आ सकते है। जी हाँ, सिमी सिंह जिनका जन्म पंजाब के बठलाना जिले में साल 1987 को हुआ था और अब भारत के ही खिलाफ खेलते हुए नजर आने वाले है।

वहीं क्रिकेटर सिमी सिंह के पिता अमरजीत सिंह के अनुसार मेरे बेटे का सपना हमेशा से ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना था। चंडीगढ़ में अंडर-14 और 17 में खेलते हुए सिमी ने शानदार स्कोर भी किया था, लेकिन उसे आगे टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद भी इन्होंने बहुत प्रयास किये, लेकिन जगह नहीं मिल पाने के कारण आयरलैंड के लिए खेलने का निर्णय लिया और अब यहाँ मौके भी मिल रहे है।

इन्होंने अभी तक आयरलैंड के लिए 7 वनडे और 4 टी-20 मैच खेले है जिसमें टी-20 में तो इनकी बल्लेबाजी औसत भी काफी जबरदस्त 32 की रही है और एक अर्द्धशतक भी बनाया है। इस हिसाब से ये पहली बार भारत के खिलाफ खेलते हहुए नजर आ सकते है। इतना ही नहीं सिमी सिंह एक ऑल राउंडर की भूमिका निभाते है। वनडे में 8 और टी-20 में 6 विकेट अपने नाम कर चुके है।

 

The post भारतीय क्रिकेटर सिमी सिंह के पिता ने बताया क्यों सिमी ने भारत छोड़ आयरलैंड के लिए खेलने का किया फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.