Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पत्रकार रजत शर्मा और क्रिकेटर मदन लाल को छोड़ डीडीसीए चुनाव में सहवाग करेंगे इस दिग्गज का समर्थन

30 जून को डीडीसीए यानि दिल्ली और जिला क्रिकेट संघों के चुनाव होने हैं। इस डीडीसीए अध्यक्ष पद के लिए पूर्व क्रिकेटर मदन लाल और पत्रकार रजत शर्मा मैदान में हैं। लेकिन इन्हीं में से एक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। खबरों की माने तो टीम इंडिया का पूर्व खिलाड़ी डीडीसीए अध्यक्ष पद के लिए उनका समर्थन किया है।

सहवाग भी उतरे मैदान में

डीडीसीए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास सिंह का समर्थन करने के लिए पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी मैदान में उतर चुके हैं। इस बात का खुलासा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास सिंह ने किया।

उन्होंने बताया कि सहवाग ने पूर्व क्रिकेटर मदनलाल और पत्रकार रजत शर्मा के खिलाफ उनका समर्थन कर रहे हैं। सहवाग  के मैदान में आ जाने से डीडीसीए का चुनाव और दिलचस्प हो गया है। मीडिया कर्मी से बात करते हुए विकास सिंह और एक वकील ने कहा कि,

”हमने वीरेंद्र सहवाग से संपर्क किया था। उन्होंने डीडीसीए चुनावों के लिए मेरी उम्मीदवारी का समर्थन करने का वादा किया है। सहवाग वर्तमान में देश से बाहर हैं, लेकिन मेरे पास उनका समर्थन है।”

सहवाग ने नहीं की पुष्टि

पूरे मामले को लेकर अभी तक सहवाग की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने समर्थन देने वाली बात की पुष्टि नहीं की है। क्रिकेट निदेशक पद के लिए पूर्व क्रिकेट सुरेंद्र खन्ना,मनोज प्रभाकर और अजय शर्मा मैदान में हैं।

रजत शर्मा और मदनलाल का नहीं करूंगा विरोध

विकास सिंह ने बताया कि वो मदनलाल और रजत शर्मा का व्यक्तिगत तौर पर विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे अंदर मदन और शर्मा के लिए बहुत सम्मान है। हम अपने प्रचार के दौरान उनके प्रति एक शब्द नहीं बोलूंगा। मेरी समस्या उनके साथ नहीं है। लेकिन जो लोग उनका समर्थन कर रहै हैं उनके साथ है।

बिना नाम लिए सिंह ने पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल पर निशाना साधा है। जिन्होंने अपने छोटे भाई राकेश को उपाध्यक्ष के लिए मैदान में उतारा है।

टीमों के चयन में पारदर्शिता

विकास सिंह ने अपनी बातचीत में कहा कि हमारा सबसे पहला उद्देश्य दिल्ली की टीमों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता लाना है। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि वर्तमान में योग्यता और प्रतिभा को कभी-कभी मौका नहीं मिलता है।

उन्होंने बताया कि उनका खुद छोटा बेटा डीडीसीए में राजनीति का शिकार हुआ। उसे अंडर-14 राज्य टीम के लिए चुना नहीं गया ।

The post पत्रकार रजत शर्मा और क्रिकेटर मदन लाल को छोड़ डीडीसीए चुनाव में सहवाग करेंगे इस दिग्गज का समर्थन appeared first on SportzWiki Hindi.