फीफा वर्ल्ड कप का खुमार अब पूरी दुनिया पर चढ़ रहा है. हर खिलाड़ी अपने पसंदीदा खिलाड़ी का समर्थन कर रहा है. इसी कड़ी में अब वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर सुनील नरेन् का भी नाम जुड़ गया है. हाल में ही केकेआर ने विडियो शेयर किया था.
इस विडियो में सुनील नरेन् अपनी पसंदीदा टीम के बारे में बात करते हुए नज़र आ रहे है. इस दौरान उन्होंने पसंदीदा टीम और पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में बताया है.
केकेआर ने शेयर किया था विडियो
#Knight @SunilPNarine74 is rooting for an European nation in the @FIFAWorldCup and is excited for the mega event
Know more in this
#FifaWorldCup18 #KKR pic.twitter.com/XA4z5OlF2z
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) June 16, 2018
फीफा वर्ल्ड कप का बुखार इस समय अपने चरम पर है. ऐसे में केकेआर ने एक विडियो शेयर किया है. जिसमे सुनील नरेन् ने फीफा अपने पसंदीदा पसंदीदा टीम और खिलाड़ी के बारे में बताया.उन्होंने विडियो में बताया कि वो इस बार वर्ल्ड कप में फ़्रांस की टीम का समर्थन कर रहें है. वही उनका पसंदीदा खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोन मेसी है.
फ़्रांस ने की है जीत के साथ शुरुआत

फ़्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की है. ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में फ़्रांस ने 2-1 से हरा दिया था. आप को बता दे कि फ़्रांस को इस बार वर्ल्ड कप के दावेदारों में से एक माना जा रहा है.
नही चला मेसी का जादू
वही एक तरफ जहाँ सुनील नरेन् की टीम को जीत हासिल हुई. वही दूसरी तरफ उनका पसंदीदा खिलाड़ी कुछ ख़ास नही कर सका. आइलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उनकी टीम को 1-1 से बराबरी पर ड्रा खेलना पड़ा. इस दौरान मेसी एक फ्री किक भी मिस कर गए थे, जिस वजह से उनकी टीम को जीत से नसीब नही हुई थी.
आप बता दे कि मेसी पहले ही घोषणा कर चुके है कि ये वर्ल्ड कप उनके लिए आखिरी हो सकता है. ऐसे में वो अपनी टीम को इस बार वर्ल्ड कप दिलाना चाहेंगे.
The post विश्वकप में इस टीम को सपोर्ट कर रहे है सुनील नरेन, बताया फाइनल जीतने का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.

