Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टेस्ट में राशिद के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्क। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ खेले गए अपने पदार्पण टेस्ट मैच को यादगार नहीं बना पाई और दो ही दिन में उसे बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अफगान टीम ही क्या उसके स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान के लिए भी यह टेस्ट मैच याद करने लायक नहीं रहा। इस मैच में तो राशिद खान ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है।

नडाल को पछाड़ फिर से नम्बर एक बने रोजर फेडरर

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में अपनी गेंदों की चमक बिखेरने वाले राशिद खान बेंगलुरू में लाल गेंद के साथ उस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके। भारत के खिलाफ उन्होंने क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में टीम के पदार्पण मैच में सबसे खराब गेंदबाजी का नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवा लिया है। इस मामले में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया है।

नहीं चला मेसी का जादू, अर्जेंटीना को कमजोर आइसलैंड से खेलना पड़ा ड्रॉ

राशिद ने अपने पहले टेस्ट मैच में 34.5 ओवर में 154 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। इसके साथ ही वह किसी भी टीम के पहले टेस्ट में 150 से ज्यादा रन देने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

यो-यो टेस्ट पास करने में अब यह भारतीय खिलाड़ी भी रहा नाकाम, हुआ टीम से बाहर

इससे पहले भारत के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में सबसे बुरा प्रदर्शन शेन वार्न ने किया था। शेन वार्न ने 1992 में सिडनी में खेले गए अपने पहले मैच में 45 ओवर में 150 रन दिए और केवल एक विकेट ही हासिल कर सके थे।

अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में शेन वार्न ने अभी टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के रूप में अपना पहला विकेट लिया। इस मुकाबले में रवि शास्त्री और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शेन वार्न की गेंदों की जमकर धुनाई की थी। अफगानिस्तान ने स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने अपना पहला टेस्ट शिकार टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया है। जबकि दूसरा विकेट इशांत शर्मा के रूप में लिया है।