Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्वींस ओपन के पहले राउंड में ही बाहर हो गए मरे

लंदन
पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे की लगभग एक साल बाद कोर्ट पर वापसी सुखद नहीं रही और वह क्वींस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से हार कर बाहर हो गए।   
 

31 वर्षीय मरे को किर्गियोस ने 2-6 7-6 7-5 से हराया। खुद को वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन के लिए तैयार कर रहे मरे के लिए इस वापसी में यही सुखद बात रही कि उन्होंने किर्गियोस से पहला सेट जीत लिया और दूसरा सेट उन्होंने टाई ब्रेक में गंवाया। मरे की किर्गियोस के खिलाग छह मैचों में यह पहली हार रही।  

मरे कूल्हे की चोट से उबरकर कोर्ट पर वापसी कर रहे थे। मरे पिछले साल जुलाई में विंबलडन में हारने के बाद से लगभग एक साल कोर्ट से बाहर रहे। पांच बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके मरे विश्व रैंकिंग में 157वें नंबर पर फिसल चुके हैं।