भारत के पास इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में उसकी सरजमीं पर हराने का अच्छा मौका है. लॉर्ड्स के मैदान पर पाकिस्तान से हार के बाद इंग्लैंड की टीम को झटका ज़रूर लगा है. इसमें कोई शक भी नहीं है, कि जिस तरह टीम इंडिया का पिछला प्रदर्शन रहा है, उसको देखते हुए इस बार वह इंग्लैंड में जीत हासिल करने की दम भर रहा है. वहीं इंग्लैंड टीम कई परेशानियों से गुजर रही है. इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हो रही है.
हालांकि इंग्लैंड भारत को हराने के लिए हर संभव तैयारी कर रहा है. जेम्स एंडरसन भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसलिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एंडरसन की अच्छी तैयारी के लिए भारत के खिलाफ खेलने से पहले उन्हें सरे की टीम से खिलाने का निर्णय ले सकता है.
काउंटी चैंपियनशिप के दो मैच से बाहर

अभी रविवार को ही इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जेम्स एंडरसन को कंधे में चोट के कारण 6 हफ्ते का आराम दिया था. इसका मतलब वह काउंटी के चैंपियनशिप के दो मैच नही खेल पाएंगे. बोर्ड का इससे मानना है कि इस बीच एंडरसन का कंधा पूरी तरह ठीक हो जाएगा.
जबकि वहीं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को लगता है कि भारत के खिलाफ एंडरसन के खेलने से पहले वह कम से कम दो मैच खेल लें. जिसमें एक विकल्प सरे की टीम की ओर से खेलने का है. सरे की टीम को वेस्ट इंडीज के खिलाफ ओवल के मैदान पर 16 से 18 जून के बीच मैच खेलना है.

जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के शानदार गेंदबाज हैं. इसलिए इंग्लैंड नही चाहेगा कि जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर आए उस समय एंडरसन को किसी परेशानी से जूझना पड़े.
इसीलिए वह अपने खतरनाक तेज गेंदबाज को पहले से ही तैयार करने में लगी हुई है. वनडे हो या टेस्ट दोनों में ही एंडरसन जबरदस्त तेज गेंदबाज साबित हुए हैं.
The post भारत के खिलाफ नहीं बल्कि इस टीम के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे जेम्स एंडरसन appeared first on SportzWiki Hindi.