क्रिकेट में रन लेते समय अगर आप आउट हो जाते है, तो इसे क्रिकेट के भाषा में “आपने पाप किया है “ये कहा जाता है. क्रिकेट में रन आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे खराब माना जाता है. असामान्य तरीके से रन आउट तो और भी अपमानजनक होता है. खासतौर पर जब बल्लेबाज नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़ा हो.

हाल में ही रनआउट को लेकर इसमें कई बदलाव किये गये है. जिसमें किये गए बदलाव से बल्लेबाज को कई तरह के फायदे हुए है इसके बावजूद इस तरह आउट होना बल्लेबाज के ऊपर सवाल उठाता है. इतने नियमों के बावजूद अब भी क्रिकेट में रन आउट हो रहे हैं. हाल ही में एक टी-20 लीग में ऐसा मजेदार रन आउट हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
जर्मन क्रिकेट टीवी सुपर सीरीज 2018 टी-20 लीग में में यह मजेदार रन आउट हुआ है. इस रन आउट के वीडियो को फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है. बीडब्ल्यू शार्क्स और नार्दर्न के बीच मैच खेला जा रहा था. एक दाएं हाथ का ऑफ स्पिनर गेंदबाजी कर रहा था.
गेंद ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी. बल्लेबाज ने गेंद तक पहुंचते हुए उसे खेला. गेंद बल्ले के ठीक बीचोंबीच न लगकर साइड पर लगी और सीधी गेंदबाज की तरफ चली गई.
गेंदबाज के पास रिएक्शन टाइम नहीं था, लेकिन उसने जाती हुई गेंद पर हाथ लगाया और गेंद स्टंप से जा टकराई. बल्लेबाज खुश हो गए जब उन्होंने देखा कि गेंदबाज ने कैच नहीं पकड़ी है.
Hit, drop, appeal, appeal, appeal, appeal, laugh, celebration
#runout #bwsharks #superseries #cricketgermany #cricket #t20
Gepostet von German Cricket TV am Montag, 18. Juni 2018
दुर्भाग्य रहा ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी क्यूंकि गेंद, गेंदबाज के हाथ से लगकर सीधे स्टंप पर जा लगी और वहां पर मौजूद नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज क्रीज से बाहर था. इस तरह यह बल्लेबाज बेहद मजेदार तरीके से रन आउट हो गया.
इसी तरह का एक और उदाहरण 2016 में आस्ट्रेलियन बिग बैश लीग में देखने को मिला जब मैलबर्न स्टार्स और मेल्बर्न रेनेगेड्स के बीच मैच खेला जा रहा था. रेनेगेड्स के ड्वेन ब्रावो बल्लेबाजी कर रहे थे उनके सामने एडम जम्पा गेंदबाजी करा रहे थे, उस समय ऐसा दुर्भाग्य हुआ कि एक गेंद ब्रावो की नाक पर लगी और दिशा बदलर कर स्टंप्स से जा टकराई. पीटर नेविल रन आउट हो गए थे.
क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक रन आउट के नए नियम के अनुसार, ‘‘अगर बल्ला हाथ में पकड़ा हुआ है या बल्लेबाज का कोई भी अंग क्रीज को पार करके जमीन को छूता है और विकेट गिराए जाने के दौरान अगर यह संपर्क टूट जाता है तो बल्लेबाज को रन आउट होने से बचाव मिलेगा अगर वह दौड़ या कूद लगा रहा है और विकेट की ओर जा रहे हैं.”
The post वीडियो – सामने आया एक ऐसा रनआउट का वीडियो जिसे देख शाम तक नहीं रुकेगी आपकी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.
Hit, drop, appeal, appeal, appeal, appeal, laugh, celebration
#runout #bwsharks #superseries #cricketgermany #cricket #t20