Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने तो इंग्लैंड दौरे के लिए कह दी अपने दिल की ये बात

खेल डेस्क। टीम इंडिया को अब जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है भारतीय टीम ने इस दौरे के लिए पूर्ण रूप से तैयारियां कर ली है लेकिन इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी पसंदीदा टीमों में से बताया है।

पूर्व कप्तान ने कहा है कि "मुझे बहुत उम्मीद है कि भारत इंग्लैंड में जीत जाएगा। जिस तरह से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में ओडीआई श्रृंखला खेली है, अगर वे गति को वापस पाने में सक्षम हैं, तो वे पूरी तरह से जीतेंगे। भारत, पाकिस्तान की तुलना में बेहतरीन टीम है। इस श्रृंखला पर भारतीय टीम के जीतने की बेहतर संभावना होगी।"

टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली को हाल ही सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में पुरस्कार दिया गया है इसको लेकर गांगुली ने कहा कि "उन्हें सिर्फ खेलना चाहिए"। वह 30 के करीब है और उनके पास छः सात साल हैं उन्हें सिर्फ खेलना है और किसी चीज़ के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए।"