Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पोली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित होंगे कोहली

मुंबई, 7 जून; पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी के लिए पोली उमरीगर पुरस्कार के सम्मानित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 12 जून को बेंगलुरू में आयोजित होने वाले समारोह में कोहली को सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई पुरस्कार समारोह में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।

इस समारोह में जहां एक ओर कोहली को पुरुष वर्ग में सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, वहीं हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2016-17 और 2017-18 सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बीबीसीआई अपने महान अध्यक्ष रहे दिवंगत जगमोहन डालमिया के सम्मान में चार वर्गो में पुरस्कार देगा। इसमें जगमोहन डालमिया ट्रॉफी, अंडर-16 विजय मर्चेट ट्रॉफी, बेस्ट जूनियर और महिला वर्ग में सीनियर क्रिकेटर पुरस्कार शामिल है।

इस मौके पर बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी. के.खन्ना ने कहा, “बोर्ड का वार्षिक पुरस्कार समारोह एक ऐसा पल होता है, जहां इस खेल के पूर्व दिग्गज, वर्तमान की पीढ़ी और आने वाले समय के सितारे एक ही छत के नीचे मौजूद होते हैं। यह उन खिलाड़ियों का आभार जताने का एक माध्यम है, जिन्होंने अपने कौशल और कड़ी मेहतन से इस खेल को और भी बेहतरीन बनाया है।”

The post पोली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित होंगे कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.