स्पोर्ट्स डेस्क:14 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम दो दिन में मैच जीत लिया था। इस टेस्ट मैच के दो दिन के खेल में कई रिकॉर्ड बने हैं। भारतीय टीम टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5 विकेट लेकर टेस्ट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए है। इस मैच से पहले अश्विन के नाम टेस्ट में 311 विकेट दर्ज थे लेकिन पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 1 विकेट लेकर जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के नाम था। भातर की तरफ से सबसे ज्यादा 600 विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है तो दूसरे स्थान पर 434 विकेट लेकर कपिल देव है तो तीसरे स्थान पर 417 विकेट के साथ हरभजन सिंह है। अब अश्विन इस लिस्ट में चोथे स्थान पर आ गए है। अफगानिस्तान की पहली पारी को 109 रन पर ढेर होने के बाद कप्तान रहाणे ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाया लेकिन अफगानिस्तान की दूसरी पारी 103 रन पर ही ढेर हो गई।
लेकिन इस मैच में कई रिकॉर्ड बने हैं। राशिद ने अपने पहले टेस्ट मैच में 34.5 ओवर में सबसे ज्यादा 154 रन देने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शेन वार्न के नाम था इन्होंने अपने पहले मैच में 45 ओवर में 150 रन दिए थे। अफगानिस्तान के 17 साल के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करके एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया है जो कभी भी नहीं टूट सकता। 21वीं सदी में जन्म लेने के बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले मुजीब उर रहमान दुनिया के पहले टेस्ट क्रिकेटर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
Herald