क्रिकेट की दुनिया में पाकिस्तान क्रिकेट का गलियारा ऐसा है, जहां हमेशा ही विवादों का साया रहता है। पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के अब तक के सफर पर नजर दौड़ाई जाए तो ये हमेशा ही विवादों के कारण सुर्खियों में रहता है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम हो या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हो इनका विवादों से तो चोली -दामन का साथ है।

पाकिस्तान के फील्डिंग कोच स्टीव रिक्सन का इस्तीफा
अभी विवादों से दूर कुछ ही दिन बीते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से विवादों में आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच स्टीव रिक्सन के अचानक से दिए इस्तीफें के बाद एक साथ कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर पिछले कुछ समय से काम कर रहे स्टीव रिक्सन पीसीबी के रवैये से इतने नाराज हुए कि उन्होंने स्कॉटलैंड से होने वाले टी-20 मैच से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बोर्ड से अनबन के बाद रिक्सन ने दिया अपने पद से इस्तीफा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मनमानी से एक और सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्य ने पाकिस्तान टीम का साथ छोड़ दिया। स्टीव रिक्सन पिछले काफी समय से पाकिस्तान टीम की फील्डिंग सुधारने का जिम्मा उठाए हुए हैं लेकिन बोर्ड के साथ उनकी तनातनी इतनी बढ़ गई कि आलम ये आ गया कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ अभ्यास सेशन में हिस्सा लेने से ही इनकार कर दिया था।

वेतन के समय पर ट्रासफर नहीं होने के साथ ही कई मुद्दों पर चल रही थी रार
वहीं इसको लेकर पाकिस्तान की मीडिया की माने तो रिक्सन और पीसीबी के बीच के रिश्तें छोटी-मोटी शिकायतों के कारण खराब हुए। इन शिकायतों में रिक्सन को लाहोर में निवास स्थान नहीं दिया जाना, एकेडमी में बहुत धीमा इंटरनेट कनेक्शन और उनके मासिक वेतन के भुगतान में विलंब शामिल हैं। ये मामला उस दौरान बिगड़ा जब स्टीव रिक्सन के वेतन के 8 हजार डॉलर लीड्स टेस्ट से पहले उनके खाते में ट्रांसफर नहीं कर सके।
![]()
स्टीव रिक्सन के कार्यकाल में पाकिस्तान की फील्डिंग में हुआ सुधार
आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज स्टीव रिक्सन पिछले दो साल से पाकिस्तान टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर जुड़े हुए हैं। स्टीव रिक्सन के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फील्डिंग में जबरदस्त सुधार देखा गया। मैदान में हमेशा ही कमजोर फील्डिंग से पहचानी जाने वाली टीम पाकिस्तान की फील्डिंग में अभूतपूर्व सुधार देखा गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post सीरीज के बीच पाकिस्तान के फील्डिंग कोच स्टीव रिक्सन ने दिया इस्तीफा, शक के घेरे में पीसीबी और पाक टीम appeared first on SportzWiki Hindi.