Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वापसी को तैयार बेन स्टोक्स, लेकिन सिर्फ इस शर्त पर मिलेगी टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड टीम में जगह

इंग्लैंड क्रिकेट टीम मौजूदा समय की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जा रही है। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को अपनी जबरदस्त फॉर्म के बीच अब भारतीय क्रिकेट टीम से लोहा लेना है। भले ही इंग्लैंड अपनी सरजमीं पर खेलेगी लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम का भी प्रदर्शन हालिया समय में रहा है उससे इंग्लैंड की डगर भी इतनी आसान नहीं होने वाली है।

बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरे, भारत के खिलाफ करेंगे वापसी

इसी बीच इंग्लैंड की टीम का भारतीय टीम के साथ मुकाबला शुरू होने से पहले एक अच्छी और राहत भरी खबर मिली है। इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स अपनी चोट से उबरकर एक बार फिर से वापसी करने को तैयार हैं। बेन स्टोक्स पिछले दिनों पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी हेमस्ट्रिंग में चोट खा बैठे थे।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले स्टोक्स को खेलना होगा टी-20 ब्लास्ट में एक मैच

उस चोट के बाद बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम से बाहर थे। बेन स्टोक्स चोट के बाद वापसी करने के साथ ही भारतीय टीम के खिलाफ 3 जून से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं खेलेंगे और इसी दौरान वो इंग्लैंड में इन दिनों खेली जा रही नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में डरहम जेस्ट के लिए 5 जुलाई को यॉर्कशायर वाइकिंग्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। जहां पर बेन स्टोक्स को अपनी फिटनेस साबित करनी है। लेकिन स्टोक्स को साथ ही गेंदबाजी करने से बचने को कहा गया है।

बेन अंतिम टी-20टीम में होंगे शामिल लेकिन करना पड़ सकता है एकादश में जगह के लिए संघर्ष

इस इंग्लिश स्टार ऑलराउंडर को इसके बाद भारत के खिलाफ 8 जुलाई को ब्रिस्टर में होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में इंग्लैंड की टीम में शामिल कर लिया जाएगा। वैसे ये बताना मुश्किल है कि बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ होने वाले अंतिम टी-20 मैच में टीम में जगह मिलेगी या नहीं। क्योंकि इन दिनों इंग्लैंड की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को कड़ी संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में स्टोक्स को भी टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वापसी को तैयार बेन स्टोक्स, लेकिन सिर्फ इस शर्त पर मिलेगी टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.