मुंबई में खेले जा रहे फोर नेशन इंटरकॉन्टिनेंटल कप के पहले मैच में भारतीय फुटबॉल टीम ने शुक्रवार को शानदार अंदाज में आगाज किया. पहले मैच में सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चीनी ताइपेई को 5-0 के अंतर से मात दी. इस मैच में जीत के हीरो कप्तान छेत्री रहे जिन्होंने आठ साल बाद हैट्रिक जड़ी. लेकिन टीम इंडिया की इस जीत के बाद कप्तान छेत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से टीम का समर्थन करने की भावुक अपील की.

सुनील छेत्री ने वीडियो में कहा, “आज मैं उन लोगों के लिए वीडियो नहीं बना रहा जो स्टेडियम में मैच देखने आए. मैं आज उन लोगों से अपील कर रहा हूं जो मैदान पर नहीं आए. वो सभी लोग जो फुटबॉल फैन नहीं हैं आपसे निवेदन है कि स्टेडियम में आकर हमारा समर्थन करें. इसकी दो वजहें हैं. पहली, ये दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खेल है और हम अपने देश के लिए खेलते हैं. मैं एक बात सुनिश्चित करता हूं कि एक बार आप मैदान पर हमें खेलता देखने आएंगे तो लौटते समय वही व्यक्ति नहीं रहेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा मतलब इंटरनेट पर गाली देना और आलोचना करना कोई मजेदार नहीं है. स्टेडियम में आईए और ये हमारे चेहरे के सामने वहीं कीजिए. हमपर चिल्लाईए, हमें गालियां दीजिए. कौन जातना है कि एक दिन ये आपको बदल दे या हमारे लिए एक सीरीज की शुरुआत कर दे. मेरी उन सभी लोगों से अपील है जो देर होने की वजह से या ऑफिस, कॉलेज से नहीं आ पाते हैं. प्लीज आईए और हमें स्टेडियम में खेलता देखिए. आप लोगों को इस बात का कतई अंदाजा नहीं है कि आप और आपका समर्थन हमारे लिए कितना मायने रखता है.”
This is nothing but a small plea from me to you. Take out a little time and give me a listen. pic.twitter.com/fcOA3qPH8i
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) June 2, 2018
छेत्री के संदेश जारी करने के बाद सोशल मीडिया पर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो मैसेज जारी कर लोगों से फुटबॉल टीम का समर्थन करने की अपील की. विराट ने अपने संदेश में कहा कि, “वो देश का प्रतिनिधित्न कर रहे हैं आपको उनका समर्थन करना चाहिए.”

विराट ने छेत्री की अपील के समर्थन में वीडियो जारी कर भारतीय प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा, “मेरे मित्र और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कुछ समय पहले एक वीडियो पोस्ट किया था. मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि आप जाकर भारतीय फुटबॉल टीम का समर्थन करें. जो कोई भी व्यक्ति जिस तरह का खेल पसंद करता है वो स्टेडियम में जाकर टीम के लिए चीयर करे. ये एक प्रतिभाशाली टीम है और मैंने इन खिलाड़ियों को पिछले कुछ सीजन में बेहतर होते देखा है. इससे हमारे देश में स्पोर्ट्स कल्चर के विकास का जो सपना हमने देखा है वो पूरो होगा. यदि हम आगे चलकर एक स्पोर्ट्स नेशन के रूप में पहचान बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आगे आकर सभी खेलों का बराबरी से समर्थन करना होगा.”

विराट ने आगे कहा, “हो सकता है कि आने वाले समय में आपके बच्चे खिलाड़ी बनें और उन्हें भी लोगों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. इसलिए आप इस लिहाज से सोचों कि इससे आप खिलाड़ियों के साथ-साथ देश के विकास में मदद कर रहे हैं. क्योंकि ये आपके देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें इसपर गर्व है. मैं आपसे फिर अनुरोध करता हूं कि आप वहां जाईए और उनकी हौसला अफजाई करें. क्योंकि संयोगवश हम सभी मिलकर भारत को एक स्पोर्टिंग नेशन में तब्दील करना चाहते हैं. इसमें आपका योगदान सबसे बड़ा होगा. प्लीज उनका समर्थन करें और उन्हें खेलता देखे. मेरी ओर से उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं.”
Please take notice of my good friend and Indian football skipper @chetrisunil11‘s post and please make an effort. pic.twitter.com/DpvW6yDq1n
— Virat Kohli (@imVkohli) June 2, 2018
The post सुनील छेत्री ने देशवासियों से की एक बेहद ही खास अपील, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का भी मिला साथ appeared first on SportzWiki Hindi.