वो आँधी थी जो सिंधूर उड़ा कर ले गयी, कह दो उन हवाओं से आज उसी सिंधूर से एक लाल जन्मा है. यह शब्द मेरे नही है बल्कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर के हैं, जो उन्होंने एक शहीद के बेटे द्वारा आर्मी ज्वाइन करने पर लिखे हैं.
क्रिकेट के मैदान के अंदर हो या बाहर गौतम गंभीर प्रेरित करते आ रहे हैं. क्रिकेट में उपलब्धियां पाने वाले गौतम गंभीर अपने देश के प्रति भी गंभीर रहते हैं. वह देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझते हैं. गंभीर अक्सर देशप्रेम से प्रेरित ट्वीट करते रहते हैं. वह ज़रूरतमंदों की मदद करने से भी पीछे नही हटते हैं.
कारगिल में शहीद के बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर गौतम का गंभीर ट्वीट

देश की सेवा करने का जब्जा रखने वाले हितेश कुमार अब लेफ्टिनेंट बन गए हैं. हितेश जब सिर्फ 6 वर्ष के थे उसी समय उनके पिता लांस नायक बच्चन सिंह 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे. 6 वर्षीय हितेश को जब अपने पिता के शहीद होने की खबर मिली तभी उन्होंने सेना में जाकर देश सेवा की कसम खा ली थी.
अब 19 साल बाद उनका सपना सच हुआ और वह लेफ्टिनेंट हितेश कुमार बन गए हैं. देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में सफल होने के बाद लेफ्टिनेंट बने हितेश अपने पिता की बटालियन में ही शामिल हुए हैं.
इसी को लेकर गौतम गंभीर ने ट्वीट किया है. गंभीर ने लिखा ”कारगिल में शहीद का बेटा अपने पिता की बटालियन में हुआ शामिल.”
इसके साथ ही गंभीर ने लिखा ”वो आँधी थी जो सिंदूर उड़ा कर ले गयी, कह दो उन हवाओं से आज उसी सिंदूर से एक लाल जन्मा है.”
Kargil martyr’s son joins dad’s battalion… Kargil martyr’s son joins dad’s battalion…वो आँधी थी जो सिंधूर उड़ा कर ले गयी, कह दो उन हवाओं से आज उसी सिंधूर से एक लाल जन्मा है। @adgpi https://t.co/oIOBa81M6v
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 12, 2018
The post कारगिल शहीद का बेटा बना लेफ्टिनेंट तो गौतम गंभीर ने कही ये दिल छु जाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.