साल 2019 का विश्व कप इंग्लैंड की धरती पर खेला जाना है. 2019 विश्व कप का कार्यक्रम भी आ गया है. अब सभी टीमें साल 2019 विश्व कप की तैयारियों में लग गई है.
इसी बीच एक विश्वकप कार्यक्रम के दौरान इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने दो टीमों को इंग्लैंड के लिए खतरा बताया है.
भारत और पाकिस्तान को मानते है अपने लिए खतरा

इंग्लैंड के इयान मॉर्गन ने अपने एक बयान में भारत और पाकिस्तान को विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार बताते हुए कहा, “पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में, पाकिस्तान एक बहुत मजबूत और युवा टीम थी वह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक थी. हमें पाकिस्तान और भारत दोनों जिन्होंने आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल खेला था. उन पर विचार करना है और साथ ही हमें अपनी पिछले गलतियों से सीखना जारी रखना है.”
चैंपियन ट्रॉफी में पाकिस्तान से हारकर बाहर हुई थी इंग्लैंड

आपकों यह भी बता दें, कि साल 2017 में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से ही हारकर बाहर हुई थी. इंग्लैंड की टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उसे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच भारत बनाम पाकिस्तान हुआ था और इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने 180 रन के अंतर से जीत लिया था.
कुल 10 टीमें लेगी विश्व कप में हिस्सा

आपकों बता दें, कि आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट 30 मई से 14 जून के बीच खेला जायेगा. इसमें कुल 10 टीमें भाग लेगी. आईसीसी विश्वकप में सभी 10 टीमें आपस में मैच खेलेगी. जिसका मतलब यह है, कि एक टीम कुल 9 लीग मैच खेलेगी.
शीर्ष चार पर रहने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे. सेमीफाइनल मुकाबले नंबर-1 व नंबर-4 की टीम के बीच होगा. वही नंबर-2 व नंबर-3 टीम के बीच होगा. आईसीसी 2019 विश्व कप का करोड़ो क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे है.
The post इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका नहीं, बल्कि इस देश को बताया इंग्लैंड के लिए खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.