भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीमों के मध्य 14 से 18 जून को एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाने वाला है जो कि अफगानिस्तान का उद्घाटन मुकाबला है और टीम इस दिन का बेसब्री से कर रही है। वहीं इस मैच में भारतीय टीम में न तो नियमित कप्तान विराट कोहली है और न ही हिटमैन रोहित शर्मा। इस कारण इस ऐतिहासिक मैच में कप्तानी का जिम्मा अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को दिया गया है, जिन्होंने अब तक भारत के लिए 44 टेस्ट मैच खेले है।

वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की बात की जाएँ तो इस मैच में टीम की कप्तानी असगर स्टैकनिकजई करने वाले है। टीम में आईपीएल 2018 शानदार गेंदबाजी करने वाले राशिद खान और मुजीब उर रहमान अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस आईपीएल सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

हालाँकि, अनुभवी ओपनर बल्लेबाज करीम सादिक को 16 सदस्यीय टीम में मौका नहीं दिया है। इन्होंने कल अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को धन्यवाद दिया है।
दरअसल आपको बता दें कि अफगान क्रिकेटर करीम सादिक ने कल अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गिफ्ट देने के लिए धन्यवाद कहा है। साथ ही इन्होंने सुरेश रैना और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को भी ढेर से गिफ्ट के लिए शुक्रिया अदा की है।

करीम सादिक के इस ट्वीटर की पोस्ट में आप देख सकते है कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के कुछ टीशर्ट के फोटो और बेट के फोटो देखने को मिल रहे है। साथ ही सादिक ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना पूरे समय का बेस्ट कप्तान बताया है।
यहाँ देखिये ट्वीट:-
Thanks
all time best captain
@msdhoni thanks @DJBravo47 @ImRaina from your respectable
gift pic.twitter.com/Bk65yY4urP
— KARIM SADIQ (@karimkhansadiq) June 11, 2018
इन्होंने अब तक अपनी टीम के लिए 24 एक दिवसीय मुकाबले और 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका मिला है लेकिन इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में उन्हें जगह नहीं मिली है जो बैंगलोर में 14 जून से खेला जाने वाला है।
The post अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज करीम सादिक इस भारतीय को मानते है विश्व का सर्वश्रेष्ठ कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.
all time best captain
gift