Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी और संगकारा नहीं बल्कि इस विकेटकीपर को एडम गिलक्रिस्ट ने बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को आज भी उनके शानदार खेल के अंदाज़ के लिए जाना जाता है. गिलक्रिस्ट ही वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विकेटकीपर की परिभाषा को बदला. अपनी शानदार विकेटकीपिंग के साथ वह एक दिग्गज बल्लेबाज भी रहे हैं. विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से उन्होंने अपने समय में धमाल मचाया है.

46 वर्षीय एडम को अगर किसी ने अपनी विकेटकीपिंग से हैरान किया है तो वह इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर हैं. महिला क्रिकेट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेले जा रहे हैं. एक मैच के दौरान इंग्लैंड की विकेटकीपर सारा टेलर ने एक शानदार स्टंपिंग की है.

ट्वीट कर गिलक्रिस्ट ने बताई दुनिया की शानदार स्टंपिंग

सारा टेलर द्वारा की गयी स्टंपिंग को एडम गिलक्रिस्ट ने दुनिया की शानदार स्टंपिंग बताया है. दरसल खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम तीन ओवर में चार रन बनाकर एक विकेट गंवा चुकी थी. इस दौरान अफ्रीका की बल्लेबाज ली और ल्यूस बल्लेबाजी कर रही थीं.

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज श्रूबसोल ने ओवर की चौथी गेंद की जिस पर ल्यूस शॉट खेलने से चूंक गयीं. इस पर पीछे खड़ी सारा टेलर ने बिना समयं गंवाए गिल्लियां बिखेर दीं. आउट की अपील हुई और मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद ली जिसमें ल्यूस को आउट करार दिया गया.

यह स्टंपिंग शानदार इसलिए हैं क्योंकि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी, जो विकेटकीपर साराहा से काफी दूर थी. मगर इसके बावजूद साराह ने पलक झपकते ही गेंद को पकड़ कर स्टंप पर लगा दिया.

सारा की इस शानदार विकेट कीपिंग को देख कर हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. सोशल मीडिया पर सारा टेलर की लोगों ने जमकर तारीफ की है.

The post धोनी और संगकारा नहीं बल्कि इस विकेटकीपर को एडम गिलक्रिस्ट ने बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर appeared first on SportzWiki Hindi.