Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका की इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब यह टीम एबी डीविलियर्स को अपनी टीम में करना चाहती है शामिल

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से अलविदा कह दिया है। विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक एबी डीविलियर्स ने अचानक ही अपने क्रिकेट करियर को थामने का फैसला कर लिया।

हाल के दिनों में ही एबी डीविलियर्स ने लिया है संन्यास

एबी डीविलियर्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे। एबी ने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट से संन्यास तो ले लिया लेकिन वो घरेलु क्रिकेट में खेलते नजर आ सकते हैं। एबी ने थकान का हवाला देते हुए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को तो बाय-बाय कह दिया वहीं उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टाइटंस टीम की तरफ से खेलने का ईशारा भी किया था।

यॉर्कशायर एबी डीविलियर्स को लेना चाहता है अपनी टीम में

एबी डीविलियर्स ने घरेलु क्रिकेट में खेलने का फैसला तो किया था और अब इसे इंग्लिश काउंटी क्लब भुनाने की कोशिश में लगा है। इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब यॉर्कशायर एबी डीविलियर्स के साथ करार करना चाहता है। यॉर्कशायर की चाहत है कि एबी डीविलियर्स उनके लिए 2019 के नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में खेले।

यॉर्कशायर के निदेशकर ने कहा हम हैं एबी के एजेंट के संपर्क में

यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के निदेशक मार्टिन मोक्सन ने एबी डीविलियर्स को अपनी टीम का हिस्सा बनाने को लेकर कहा कि

हम निश्चित रूप से उनके साथ हस्ताक्षर करने में रूचि रखते हैं, जो खिलाड़ी के एजेंट के संपर्क में हैं। वो खेलना चाहते है या नहीं ये उस पल में अस्पष्ट है ऐसा लगता है कि वो टी-20 क्रिकेट में दिलचस्पी लेते हैं। इसलिए हमें ये समझना होगा कि ये समय कब आएगा।”

एबी इस साल नहीं खेलना चाहते क्रिकेट

मार्टिन मोक्सन ने इसके साथ ही कहा कि

“मैंने उनके एजेंट से बात की है कि उनकी योजना क्या है और उसने मुझे बताया कि ठीक है वो इस साल कुछ भी नहीं करने जा रहे हैं और फिर आकलन करेंगे कि वो अगले साल क्या करना चाहते हैं। हमने जो किया वो तो हमारी रूचि है बाकी तो उनकी योजना क्या रहेगी इस बारे में सूचित कर रहे हैं।”

एबी न केवल खिलाड़ी बल्कि अनुभव से भी हो सकते हैं मददगार

मोक्सन ने कहा कि “उनके पास बहुत गुण है न केवल एक खिलाड़ी के रूप में बल्कि उनका अनुभव भी जबरदस्त है जिससे ड्रेसिंग रूम में जोड़कर रखेगा। आदर्श रूप से विदेशी खिलाड़ियों के साथ आप न केवल उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन को देखते हैं बल्कि विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में वो युवा खिलाड़ियों को जो दे सकते हैं उसकी भी कीमत है। और वो उन सभी बक्सों को दस बार खत्म कर सकता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post साउथ अफ्रीका की इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब यह टीम एबी डीविलियर्स को अपनी टीम में करना चाहती है शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.