Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमेरिकी ओपन : जयराम सेमीफाइनल में हारे

फुलटर्न
भारत के अजय जयराम अमेरिकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गये हैं।  जयराम की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदें समाप्त हो गयी हैं। जयराम को यहां नीदरलैंड के खिलाड़ी मार्क कॉलजोव ने हराकर खिताबी दौड़ से बाहर कर दिया। जयराम को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में कॉलजोव ने 36 मिनट के अंदर 13-21, 21-23 से हराया।। जयराम ने इससे पहले, दक्षिण कोरिया के हेयो क्वांग ही को हराकर अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।