Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो-यो टेस्ट में रोहित शर्मा ने किया ये काम, अजिंक्या रहाणे नही जाएंगे इंग्लैंड

स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई द्वारा जारी किये निर्देश के अनुसार अब अगर किसी खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह बनानी है तो उसे फिटनेस टेस्ट पास करना ही होगा। बोर्ड द्वारा अब फैसला लिया है की यो-यो टेस्ट के बाद ही भारतीय टीम के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। बताया जा रहा है की इंग्लैंड दौरे के लिए अधिकतर खिलाडिय़ों ने 15 जून को यो-यो टेस्ट दिया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस टेस्ट में शामिल नहीं हो सके थे। अब खबर आ रही है की भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरे पर जाना तय हो गया है। बेंगलुरू के एनसीए में यो-यो फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।

अभी तक बताया जा रहा था कि अगर रोहित शर्मा इस टेस्ट को पास नही कर पाते है तो उनके स्थान पर अजिंक्या रहाणे इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे। लेकिन अब ऐसा नही होगा रोहित शर्मा द्वारा बीसीसीआई का यो-यो टेस्ट पास कर इंग्लैंड दौरे पर जाना तय कर लिया है। बताया जा रहा है की 15 जून को रोहित एक घड़ी कंपनी के ब्रांड दूत के रूप में रूस गए थे। इसके लिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने की अनुमति ली थी।

अब भारतीय टीम में जगह पाने के लिए दिग्गज खिलाड़ियों को भी करना होगा ये काम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोड बोर्ड को हाल ही में टेस्ट टीम में शामिल मोहम्मद शमी और वनडे टीम के लिए चुने गए अंबाती रायुडू का यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। साथ ही कहा जा रहा है की इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में रोहित शर्मा का स्थान विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। साथ ही सुरेश रैना को भी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में स्थान नही मिल पाया।

मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के शानदार बल्लेबाजी के कारण भारत ने 281 रन से जीता मैच



Herald