Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेटर्स करोड़पति परिवार के है दामाद, जाने क्या करते है इनके ससुराल वाले

सचिन एक बेहद साधारण परिवार से संबंध रखते थे, जबकि उनकी डॉक्टर पत्नी एक करोड़पति परिवार से थी. सचिन के आलावा भारतीय टीम के कई और खिलाड़ी भी करोड़पति परिवार के दामाद रहे हैं.

इस लेख में हम उन खिलाड़ियों के बारे में जानेगी, जिनकी शादी करोड़पति परिवार से संबंध रखने वाली लड़की से हुई:-

मोहम्मद शमी- (पत्नी- हसीन जहाँ)
भारत के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की शादी कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से जून 2014 में हुई.

यह भी पढ़े: पांच दमदार फिनिशर जो ले सकते हैं सुरेश रैना की जगह

हसीन के पिता मोहम्मद हसन कोलकाता के मशहुर बिजनेसमैन है. मोहम्मद हसन का ट्रांसपोर्ट’ का बड़ा काम हैं.

सचिन तेंदुलकर- (पत्नी-अंजली मेहता)

क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने मई 1995 को मुंबई की डॉक्टर अंजली मेहता से शादी किया.

जिस दौरान सचिन-अंजली की शादी हुई उस समय अंजली के पिताजी आनंद मेहता एक बड़े ‘व्यापारी थे, अब उनका देहांत हो चूका हैं.
गौतम गंभीर: (पत्नी-नताशा जैन)

भारत के सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने दिल्ली की बिजनेसमैन परिवार की लड़की नताशा जैन से अक्टूबर 2011 में शादी किया.

नताशा जैन के पिता रविंद्र जैन ‘टेक्सटाइल’ के बड़े बिजनेसमैन हैं.
रोहित शर्मा: (पत्नी-रितिका सजदेह)

भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने दिसम्बर 2015 में मुंबई की रहने वाली रितिका सजदेह से शादी किया.

यह भी पढ़े: सर रोहित शर्मा और मनीष पाण्डेय ने हार्दिक पांड्या के पहले 2 टेस्ट में जगह मिलने पर व्यक्त किया तीखी प्रतिक्रिया

रितिका सजदेह करोड़पति परिवार से संबंध रखती हैं. रितिका के पिताजी बॉबी सजदेह मुंबई के कफ परेड जैसे जाने माने पॉश इलाके में रहते हैं. जबकि रितिका के भाई बंटी सजदेह ‘सेलिब्रिटी मैनेजर’ हैं.


रविंद्र जडेजा: (पत्नी-रीवाबा सोलंकी)

भारतीय आल-राउंडर रविंद्र जडेजा ने इसी अप्रैल में गुजरात की रहने वाली रीवाबा सोलंकी से शादी किया.

रीवाबा सोलंकी के पिताजी हरदेव सोलंकी गुजरात के बड़े कांग्रेसी नेता हरिसिंह के भाई हैं.


इरफ़ान पठान: (पत्नी-सफा बेग)

बड़ौदा के 32 वर्षीय आल-राउंडर इरफ़ान पठान ने सऊदी अरब की 22 वर्षीय मॉडल सफ़ा बेग से फ़रवरी 2016 में शादी किया.

सफ़ा बेग के पिताजी मिर्जा फारुख बेग सऊदी अरब के जेद्दा शहर के बड़े कारोबारी हैं.
चेतेश्वर पुजारा: (पत्नी-पूजा पाबरी)

भारतीय टेस्ट टीम के नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने गुजरात की रहने वाली पूजा पाबरी से फ़रवरी 2013 में शादी किया.

यह भी पढ़े: पुजारा ने दी पूरी भारतीय टीम को डिनर पार्टी, लेकिन अनुष्का कों साथ लेकर पहुँच गये भारतीय टेस्ट कप्तान

चेतेश्वर पुजारा के ससुर गुजरात में ‘टेक्सटाइल’ के बड़े कारोबारी हैं.
वीरेंद्र सहवाग: (पत्नी-आरती अहलावत)

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली के रहने वाली आरती अहलावत से अप्रैल 2004 में शादी किया.

सहवाग की पत्नी आरती अहलावत के पिताजी सुरज सिंह दिल्ली के मशहुर ‘वकील’ हैं.
सौरव गांगुली: (पत्नी-डोना रॉय)

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने वेस्ट बंगाल की रहने वाले डोना रॉय से फरवरी 1997 में शादी किया.

यह भी पढ़े: सचिन, गांगुली और सहवाग समेत देखे दिग्गज खिलाड़ियों के Bars  Restaurants

डोना रॉय के पिताजी संजीव रॉय वेस्ट बंगाल के बड़े ‘बिजनेसमैन’ हैं.
दिनेश कार्तिक: (पत्नी-दीपिका पल्लीकल)

तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने अगस्त 2015 में दीपिका पल्लीकल से शादी किया.

चेन्नई की 25 वर्षीय दीपिका पल्लीकल खुद एक राष्ट्रीय स्तर की बड़ी ‘स्क्वैश खिलाड़ी’ हैं.
हरभजन सिंह: (पत्नी-गीता बसरा)

दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने अक्टूबर 2015 में बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से शादी किया.

यह भी पढ़े: हरभजन सिंह ने बताया कौन है दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर

हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा के पिताजी राकेश बसरा इंग्लैंड के ‘पोर्ट्समाउथ’ शहर में ‘बिजनेस’ करते हैं.

स्टुअर्ट बिन्नी: (पत्नी-मयंती लैंगर)

भारतीय आल-राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने सितम्बर 2012 में मशहुर क्रिकेट एंकर मयंती लैंगर से शादी किया.

मयंती लैंगर के पिताजी संजीव लैंगर ‘भारतीय आर्मी’ में रह चुके हैं.

The post भारतीय क्रिकेटर्स करोड़पति परिवार के है दामाद, जाने क्या करते है इनके ससुराल वाले appeared first on SportzWiki Hindi.