लंदन
इंग्लैंड की विश्व कप में पनामा पर 6-1 की जीत को टेलीविजन पर एक करोड़ 40 लाख से अधिक लोगों ने देखा जिसकी संख्या ंिप्रस हैरी और मेगन मार्कल के शाही विवाह के दर्शकों से अधिक है। रविवार को हुए इस मैच में कप्तान हैरी केन ने हैट्रिक बनाई जिससे इंग्लैंड ने विश्व कप फाइनल्स में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बीबीसी के अनुसार इस मैच को बीबीसी वन चैनल पर एक करोड़ 41 लाख लोगों ने देखा जो ब्रिटेन में दर्शकों का 82 .9 प्रतिशत हिस्सा है। चैनल के आॅनलाइन मंचों पर 28 लाख लोगों ने लाइव स्ट्रीम के लिए आग्रह किया। बीबीसी प्रमुख के अनुसार विश्व कप मैचों को अब तक औसत एक करोड़ 28 लाख दर्शक मिले हैं जो 19 मई को हुए शाही विवाह के औसत एक करोड़ 15 लाख दर्शक से अधिक है।