Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुश्ती : एशियाई खेलों में भारतीय टीम को लीड करेंगी साक्षी और विनेश फोगाट

जकार्ता। आगामी 18 अगस्त से इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों के 18वें संस्करण के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने रविवार को छह सदस्यों की भारतीय महिला कुश्ती टीम की का ऐलान कर दिया है। पिछली बार की तरह इस बार भी स्टार महिला पहलवान साक्षी मालिक टीम की अगुआई करेगी व साथ में पहलवान विनेश फोगाट भी होगी।

साक्षी मालिक

आपको बता दें कि साक्षी मलिक ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता है और विनेश फोगाट कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी है। साक्षी 50 किलोग्राम भार वर्ग में जबकि विनेश 62 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले में उतरेंगी।

अन्य पहलवानों में पिंकी (53 किग्रा), पूजा ढांडा (57), दिव्या काकरान (68) और किरण (72) शामिल हैं।

आपको बात दे कि अपनी बार एशियाई खेलो का आयोजन इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग शहर में किया जा रहा है। 18 अगस्त से 2 सितम्बर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 40 खेलों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है। समिति के अनुसार, इन खेलों में 462 स्पर्धाएं होंगी। वहीँ इस बार 45 देशों से करीब 11,000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि पहले टूर्नामेंट की स्पर्धाओं में बदलाव होने की बात चल रही थी। जिसको लेकर खेल संघों में काफी  बवाल भी हुआ था लेकिन समिति के अंतिम निर्णय के बाद इसमें 40 खेलों को ही शामिल किया गया हैं।

The post कुश्ती : एशियाई खेलों में भारतीय टीम को लीड करेंगी साक्षी और विनेश फोगाट appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.