Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब एक भारतीय गेंदबाज ने चलते मैच में भारतीय बल्लेबाज पर ही ताबड़तोड़ बरसाया स्टंप, मैच में बना अफरा-तफरी का माहौल

क्रिकेट एक जेंटलमैन का खेल कहा जाता है जहां पर खिलाड़ी एक-दूसरे का सम्मान करते हुए खेलते हैं लेकिन क्रिकेट के मैदान में कभी-कभी खिलाड़ियों के बीच जमकर तकरार देखी जाती है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जब मैदान में दोनों पक्षों के खिलाड़ियों के बीच जमकर स्लेजिंग, गाली-गलौच हो जाती है। ऐसी चीजें तो अक्सर ही देखने को मिल जाती है

जब गेंदबाज दौड़ा स्टंप लेकर बल्लेबाज के पीछे

लेकिन क्रिकेट के मैदान में स्लेजिंग से ऊपर उठकर मार-पीट की घटना बहुत ही कम देखने को मिलती है। भद्रजनों के इस खेल में हम आपको आज ऐसी घटना के बारे में जब मैदान में गेंदबाज बल्लेबाज को मारने के लिए स्टंप उखाड़ कर ही दौड़ पड़ा।

 

1991 में दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में हुई ये शर्मनाक घटना

जी हां वैसे ये घटना इंटरनेशनल मैच की नहीं है बल्कि भारतीय घरेलु क्रिकेट की है। ये बात साल 1991 की है जब भारत में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला जा रहा था।

फाइनल मैच के आखिरी दिन यानि 29 जनवरी 1991 को जमशेदपुर में खेले जा रहे इस मैच में ऐसी घटना हो गई जिससे भारतीय घरेलु क्रिकेट की गरिमा को खासा नुकसान पहुंचा।

नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला जा रहा था फाइनल मैच

दलीप ट्रॉफी के इस फाइनल मैच के अंतिम दिन मैच में कोई रोमांच नहीं था और मैच पूरी तरह से ड्रॉ होने के कगार पर खड़ा था। नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 729 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में वेस्ट जोन की टीम ने अपनी पहली पारी में 561 रनों का स्कोर बना डाला। मैच के आखिरी दिन एक बार फिर से नॉर्थ जोन की टीम बल्लेबाजी करने उतरी।

गेंदबाज राशिद पटेल को डेंजर जोन में न जाने का कहने पर रमण लांबा पर भड़के पटेल

नॉर्थ जोन ने अपनी पहली पारी में 9.5 ओवर में ही स्कोर को 59 तक पहुंचा दिया। क्रीज पर अजय जडेजा के साथ रमण लांबां बल्लेबाजी कर रहे थे। अभी दसवें ओवर की अंतिम गेंद होने ही वाली थी कि एक जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया। वेस्ट जोन के गेंदबाज राशिद पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। वो बार-बार क्रीज के डेंजर एरिया में जा रहे थे। ऐसे में बल्लेबाजी कर रहे रमण लांबा ने उन्हें चेतावनी दी। राशिद पटेल, रमण लांबा की इस बात से भड़क गए और गाली देने लगे।

राशिद पटेल ने रमण लांबा पर स्टंप से किया हमला, अफरा-तफरी के बीच मैच हुआ रद्द

दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर गाली-गलौच चल ही रही थी कि बीच में राशिद पटेल ने स्टंप उखाड़ रणण लांबा की तरफ दौड़े और हमला बोल दिया। नोन स्ट्राइक पर खड़े अजय जडेजा तेजी से भागते हुए वहां पहुंचे और बीच-बचाव किया।

अजय जडेजा की ओट में रमण लांबा ते छुप गए, लेकिन अजय जडेजा को स्टंप की मार झेलनी पड़ी। वहीं स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी मैदान में आ पहुंचे और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस बीच यहीं पर मैच को खत्म दिया गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post जब एक भारतीय गेंदबाज ने चलते मैच में भारतीय बल्लेबाज पर ही ताबड़तोड़ बरसाया स्टंप, मैच में बना अफरा-तफरी का माहौल appeared first on SportzWiki Hindi.