Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल साढ़े चार घंटे में ही इंग्लैंड ने तोड़ दिया ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। टैमी बीएमोंट (116 ) और डेनियल वॉट (56) की विस्फोटक पारियों की मदद से महिला टी-20 ट्राई सीरीज मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट पर 250 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

उसने केवल साढ़े चार घंटों में ही न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त किया, जिसने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी दिन एक विकेट पर 216 बन बनाकर टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

टैमी बीएमोंट (116 ), डेनियल वॉट (56), नटाली शीवर (33) और बंट (42) की शानदार पारियों की मदद से इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 129 रन ही बना सकी। इससे इंग्लैंड ने यह मुकाबला 121 रन से जीता।

इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। डेनियल वॉट और टैमी बीएमोंट ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 79 गेंदों में 147 रन की साझेदारी की। डेनियल 56 रन पर स्टेसी लेके की गेंद पर आउट हुई। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए यह अर्धशतकीय पारी खेली।

जबकि टैमी ने अपनी शतकीय पारी में 63 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 18 चौके और चार छक्के लगाए। कैथरीन ब्रंट ने अन्तिम ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर ही 42 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

जबकि नटाली शीवर ने अपनी 33 रन की पारी में 29 गेंदों का सामना किया। दक्षिण अफ्रीका की मसाबाता क्लास ने 4 ओवर में सर्वाधिक 59 रन दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की ओर सेकप्तान डेन वान नीकेर्क ने 51 गेंदों पर 72 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। मिगनून ड्यू प्रीज ने 25 रन काका योगदान दिया।