Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार जब टाइम आउट के जरिए बल्लेबाज को दिया गया था ‘आउट’ करार, जाने कौन था वो बल्लेबाज

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. इसमें बल्लेबाज कई तरह से आउट हो सकता है. इसमें से ज्यादातर हम सभी तरीके आउट होने के देखते रहते हैं. लेकिन जो सबसे कम दिखता है वो है टाइम आउट के जरिए आउट होना.

अगर आपको टाइम आउट के जरिए ‘आउट’ होने वाले तरीके के बारे में नही मालूम है तो मैं आपको बता देता हूं. दरअसल अगर कोई बल्लेबाज एक निश्चित समय के अंदर बल्लेबाजी के लिए फील्ड पर नही आता है, तो वह टाइम आउट के जरिए आउट करार दिया जा सकता है.

जब पहली बार टाइम आउट के जरिए दिया गया आउट

टाइम आउट के जरिए आउट होने का नियम 1980 में जोड़ा गया था. इसके बाद पहले बल्लेबाज इस नियम के जरिए आउट होने वाले एंड्रू जॉर्डन रहे. जो 1987-88 में आउट दिए गए थे. जबकि इस नियम के जरिए अभी तक जॉर्डन के अलावा हेमुलाल यादव, वस्वर्ट ड्रैक्स. एजे हरीश और रेयान ऑस्टिन आउट दिए जा चुके हैं.

भले ही टाइम आउट के जरिए आउट होने वाले पहले बल्लेबाज जॉर्डन हों. लेकिन इससे बहुत पहले 1911 में रेजर स्मिथ कुछ इसी तरह आउट हुए थे. जब टाइम आउट का नियम आया भी नही था.

दरसल यह मामला 1911 का है. रेजर स्मिथ इंग्लैंड में सरे टीम के खिलाड़ी थे. सरे और ससेक्स के बीच मैच खेला जा रहा था. सरे की बल्लेबाजी के दौरान जब विकेट गिरा तो बल्लेबाजी के लिए अगला नंबर रेजर स्मिथ का था. स्मिथ को फील्ड पर पहुंचने में देरी हो रही थी. चार मिनट गुज़र चुके थे लेकिन स्मिथ विकेट पर बल्लेबाजी के लिए नही पहुंचे थे.

इस दौरान ससेक्स के कप्तान हरबर्ट चैपलिन ने भी स्मिथ को आने के लिए कहा. इस दौरान अंपायर को कुछ समझ नही आ रहा था. इसके बाद स्मिथ बल्लेबाजी के लिए नही आए. और उन्हें आउट मान लिया गया था.

हालांकि अब इस मामले में पूरी तरह स्पष्ट है. टेस्ट और वनडे में अगर बल्लेबाज 3 मिनट के अंदर बल्लेबाजी के लिए नही आता है तो आउट दिया जाएगा. जबकि टी-20 में दो मिनट का समय है.

The post पहली बार जब टाइम आउट के जरिए बल्लेबाज को दिया गया था ‘आउट’ करार, जाने कौन था वो बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.