Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुस्ताफिजुर के चोटिल होने से नाराज है कोच कर्टनी वाल्स, अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार पर कही ये बात

आईपीएल का हर सीजन काफी शानदार साबित होता है. इसमें हमेशा ही कुछ अलग रोमांच देखने को मिलता है. सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर के नए रिकॉर्ड अपने नाम करने में लगे रहते हैं. इसी के साथ ही क्रिकेट के प्रेमियों को भी आईपीएल का टूर्नामेंट कुछ ज्यादा ही भाता है. इसका फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था. जिसमें चेन्नई ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.

आईपीएल में दूसरी बार चोटिल हुए मुस्ताफिजुर

इसी के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के एक खिलाड़ी मुस्ताफिजुर को आईपीएल के 11वें सीजन के दौरान बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई, जिस वजह से मुस्ताफिजुर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. यह दूसरी बार है जब आईपीएल में वह चोटिल हुए हैं.

उनकी चोट के कारण टीम के गेंदबाजी सलाहकार और अंतरिम कोच वॉल्श इससे खुश नहीं हैं. मुस्ताफिजुर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “ये मेरे लिए चिंता की बात है. ये दूसरा मौका है जब मैं आईपीएल से चोटिल होकर लौटा हूँ.”

उनकी इंजरी के बारे में नहीं पता था हमें 

क्रिकबज को दिए बयान में पूर्व दिग्गज गेंदबाज वॉल्श ने कहा, “हमे उसकी इंजरी के बारे में नहीं पता था. इस वजह से ये और ज्यादा निराशाजनक रहा. अगर हमे पहले पता होता तो हम उसे जल्दी वापस लाने के लिए कुछ कर सकते थे. वो एक अभ्यास मैच खेलने आया है. उसे मैसेज भेज दिया गया है, उसे बस सही तरीके से बातचीत करनी है.”

मुस्ताफिजुर को बनाना चाहते हैं मजबूत 

वॉल्श जानते हैं कि मुस्ताफिजुर का फिट होना टीम के लिए कितना अहम है, ऐसे में वो हर मुमकिन करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा,

“हम उसे फिट और मजबूत बनाना चाहते हैं, क्योंकि वो युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिसके पास टीम को देने के लिए अभी बहुत कुछ है. हमे उसका दिमाग सही जगह पर लगाना होगा और उसकी गेंदबाजी उस स्तर तक ले जाना होगा, जहां तक वो जा सकता है.”

मुस्ताफिजुर के साथ ही और भी खिलाड़ी हुए चोटिल 

पूरा सीजन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद आईपीएल जैसी लीगों में हिस्सा लेने की वजह से खिलाड़ियों का वर्कलोड बढ़ता है, जिससे उनकी फिटनेस पर सीधा असर पड़ता है.

मुस्ताफिजर अकेले खिलाड़ी नहीं हैं जो आईपीएल में चोटिल हुए हैं। इस सीजन केदार जाधव, शिखर धवन और दीपक चहर जैसे कई खिलाड़ियों को चोट से जूझना पड़ा.

खिलाड़ियों को खुद लेनी होगी अपनी जिम्मेदारी 

वॉल्श ने कहा, “आखिर में खिलाड़ियों को इसकी जिम्मेदारी खुद ही लेनी पड़ेगी, क्योंकि आप दो अलग अलग माहौल में कम कर रहे हो. उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मुस्ताफिजुर पूरी तरह फिट हो जाएंगे.”

The post मुस्ताफिजुर के चोटिल होने से नाराज है कोच कर्टनी वाल्स, अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.