Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में आया पृथ्वी शॉ नाम का तूफ़ान वेस्टइंडीज ए को हरा फाइनल में बनाई जगह

जहां एक तरफ शुक्रवार को भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच जीत, सीरीज अपने नाम की है. वह वेस्टइंडीज ए की टीम और इंडिया ए की टीम के बीच इंग्लैंड में खेली जा रही ट्राई सीरीज का अंतिम लीग मुकाबला भी शुक्रवार को खेला गया था. ट्राई सीरीज के इस लीग मुकाबले को इंडिया ए की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 203 रन के बड़े अंतर से जीत लिया.

पृथ्वी और हनुमा के शतक की बदौलत खड़ा किया 354 रन का स्कोर 

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस इंडिया ए की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 354 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया.

भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने जहां 90 गेंदों में 102 रन की पारी खेली. वही टीम के लिए हनुमा विहारी ने 131 गेंदों पर 147 रन की पारी खेली. वेस्टइंडीज के लिए चिमर होल्डर ने अपने 10 ओवर में 70 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

वेस्टइंडीज 151 रन पर हुई ढेर 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ए की टीम 37.4 ओवर में मात्र 151 रन बनाकर आउट हो गई. वेस्टइंडीज के लिए चंद्रपौल हेमराज ने 46 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली. वही सुनील एम्ब्रिस ने 55 गेंदों पर 32 रन की पारी वेस्टइंडीज ए की टीम के लिए खेली.

भारतीय टीम के लिए दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 5 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. वही इंडिया ए के लिए स्पिनर अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 9.4 ओवर में मात्र 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किये है.

इंडिया का फाइनल मैच 2 जून को इंग्लैंड से 

इंडिया ए की टीम अपनी इस जीत के साथ ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है. इंडिया ए की टीम का फाइनल मुकाबला 2 जून को इंग्लैंड ए की टीम के साथ होगा.

 

The post इंग्लैंड में आया पृथ्वी शॉ नाम का तूफ़ान वेस्टइंडीज ए को हरा फाइनल में बनाई जगह appeared first on SportzWiki Hindi.