14 जून से 18 जून के बीच भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर ऐतहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है.
इस ऐतहासिक टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें बेगलुरु में जमकर अभ्यास कर रही है. इसी बीच बेंगलुरू में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हुए एक दिव्यांग स्पिन गेंदबाज भी दिखा है.
दिव्यांग स्पिंग गेंदबाज ने कराया अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को अभ्यास

आपकों बता दें, कि जिस दिव्यांग क्रिकेटर ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को अभ्यास कार्य उसका नाम शंकर है और वह बीजापुर का दिव्यांग क्रिकेटर है. शंकर की स्पिन गेंदबाजी देख हर कोई दंग रह गया था.
उनके हाथ सामान्य ना होने के बावजूद भी वह शानदार तरीके से बॉल को स्पिन करा रहे थे. वह गुगली गेंद भी बहुत अच्छे तरीके से करा रहे थे. खुद राशिद खान भी उनकी गेंदबाजी को देख हैरान रह गये और राशिद ने इस दिव्यांग क्रिकेटर के साथ अपनी फोटो भी खीचा ली.
आपकों बता दें, कि स्पोर्ट्स कीडा की एक रिपोर्ट के अनुसार दिव्यांग क्रिकेटर शंकर का इंटरव्यू भी लिया गया. जिसमे उन्होंने कई बड़ी रोचक बातें बताई.
पत्रकार : आप कहां से हो?
शंकर : बीजापुर
पत्रकार : आपके हाथों को क्या हुआ?
शंकर : यह मेरे जन्म से ही है. मैं इसी तरह पैदा हुआ था.
पत्रकार: आपने क्रिकेट कब खेलना शुरू किया?
शंकर : मैं चौथी कक्षा से क्रिकेट खेलता हूं. मैं हर दिन 6-8 घंटे क्रिकेट खेलता हूं.
पत्रकार: लेग स्पिनर बनने के लिए आपकी प्रेरणा कौन है?
शंकर : राशिद खान और अनिल कुंबले
पत्रकार: आप अनिल कुंबले क्रिकेट अकादमी का भी हिस्सा थे, आप वहां कैसे पहुंचे?
शंकर : मुझे समाचार पत्र नियमित रूप से पढ़ने की आदत है. एक बार मैंने कन्नड़ समाचार पत्र में एक स्पिनर शिविर के लिए विज्ञापन देखा. विज्ञापन के साथ एक ई-मेल आईडी दी थी. मैंने वहां एडमिशन लिया और मुझे वहां के लोगो से भी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली और प्यार मिला था. उसके बाद, मैं बड़ी क्रिकेट अकादमी में भाग लेने के लिए बैंगलोर आ गया.
पत्रकार : क्या आप सिर्फ दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ ही खेलते है या फिर नियमित क्रिकेटरों के साथ भी खेलते हैं?
शंकर : मैं दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ तो खेलता ही हूं, लेकिन मै अपने क्रिकेट में सुधार करने के लिए नियमित क्रिकेटरों के साथ भी खेलता हूं.
यहाँ देखे शंकर की शानदार स्पिन गेंदबाजी का वीडियो
18-year-old Shankar, a differently-abled cricketer from Bijapur, impresses @ACBofficials with his leg spin bowling.@BCCI @Baggs0404 @pccai_in #INDvAFG pic.twitter.com/gDGXMM8WZa
— Sportskeeda (@Sportskeeda) June 12, 2018
The post वीडियो : इस दिव्यांग क्रिकेटर की लेग स्पिन गेंदबाजी देख, खुद राशिद खान भी रह गये दंग, पूछ डाला ये सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.