भारतीय टीम अब कुछ ही दिनों में यूरोप के दौरे के लिए जाने वाली है। जहां पर भारतीय टीम को इंग्लैंड से लोहा लेने से पहले हाल ही में टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत करने वाली आयरलैंड की चुनौती का सामना करना होगा। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज के बारे में जाने अहम बातें
भले ही आयरलैंड की टीम भारतीय टीम के सामने कहीं नहीं ठहरती लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में इस सीरीज को लेकर भी जबरदस्त उत्सुकता है। क्योंकि ये सीरीज एक तरह से इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ खेलने की तैयारी जैसा होगा। भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज को लेकर आज हम आपको सभी चीजें स्पष्ट करा देते हैं।

कब और कहां खेले जाएंगे मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस टी-20 सीरीज का पहला मैच जहां 27 जून को खेला जाना है तो वहीं दूसरा मैच एक दिन छोड़कर यानि 29 जून को खेला जाएगा। ये दोनों ही टी-20 मैच आयरलैंड की मेजबानी में डबलिन में खेले जाएंगे।

किस चैनल पर होगा मैच का प्रसारण?
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज को लेकर दोनों ही टीमों के दर्शकों में भी उत्साह नजर आ रहा है। यहां पर भारतीय टीम के उन दर्शकों के लिए बता देते हैं जो स्टेडियम में मैच नहीं देख पाएंगे कि इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा, जिसमें सोनी सिक्स , सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन 2 पर अंग्रेजी कमेन्ट्री के साथ तो सोनी टेन-3 पर हिंदी कमेन्ट्री के साथ मैच का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही डिजिटल एप सोनी लीव पर भी आप मैच को लुत्फ उठा सकते हैं।

मैच शुरू होने का भारतीय समय?
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क कर रहा है जो भारतीय समयानुसार रात को 8.30 पर शुरू होगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत बनाम आयरलैंड: जाने कब, कहाँ और किस चैनल पर होगा भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच का प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.