Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर के नक्शे कदम पर चले महेंद्र सिंह धोनी, इंग्लैंड दौरे से पहले किया कुछ ऐसा अंग्रेजो की मुसीबत बढ़ना तय

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है. इस दौरे की शुरुआत वनडे और टी-20 सीरीज के साथ होगी. इंग्लैंड की चुनौतियों से निपटने के लिए महेंद्र सिंह धोनी लोगों की भीड़ से दूर अकेले एनसीए ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रहे हैं. धोनी नेशनल क्रिकेट अकादमी(एनसीए) में अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं.

दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को ऐसा करते हुए पहले भी देखा गया है. जहां वह लोगों की नज़रों से दूर होकर एकाग्रता के साथ जमकर अभ्यास करते हैं. वहीं ये स्पष्ट है कि धोनी इंग्लैंड दौरे पर अपने शानदार प्रदर्शन की ओर देख रहे हैं.

70 प्रतिशत थ्रो डाउन गेंदों का किया सामना 

सचिन तेंदुलकर अपने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के अंतिम कुछ वर्षों में मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला परिसर में अभ्यास करते थे और एनसीए में धोनी का प्रैक्टिस सेशन भी कुछ ऐसा ही है.

अपनी प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने 70 प्रतिशत थ्रो डाउन गेंदों का सामना किया. धोनी एनसीए में थ्रो डाउन विशेषज्ञ रघु और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के साथ यहां पहुंचे हैं. लगभग ढाई घंटे तक उन्होंने 18 गज की दूरी से थ्रो – डाउन पर अभ्यास किया. जबकि ठाकुर भी बीच-बीच में गेंदबाजी करते रहे.

अभ्यास की शुरुआत में रघु ने लेंथ गेंदे की. जबकि धीरे-धीरे गेंद की गति बढ़ाई गई और धोनी ने शॉर्ट गेंद तथा बैक लेंथ गेंदों का समाना किया. उन्होंने कुछ गेंदों को रक्षात्मक तरीके से खेला तो कुछ का सामना उन्होंने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर किया. वहीं धोनी को जैसे ही जगह मिलती वह तेजी के साथ प्रहार करते हुए बड़ा शॉट लगाते.

एक समय धोनी ने शार्दुल से काल्पनिक फील्डर लगाने के लिए कहा. जिसके बाद शार्दुल ने उन्हें मिड विकेट, एक्स्ट्रा कवर, डीप फाइन लेग में काल्पनिक क्षेत्र रक्षक रखने का इशारा किया और धोनी ने उन क्षेत्र रक्षकों को ध्यान में रखते हुए शॉट खेले.

The post सचिन तेंदुलकर के नक्शे कदम पर चले महेंद्र सिंह धोनी, इंग्लैंड दौरे से पहले किया कुछ ऐसा अंग्रेजो की मुसीबत बढ़ना तय appeared first on SportzWiki Hindi.