भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही दिनों में इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ अपने सबसे बड़े टेस्ट को तैयार है। विराट कोहली की सेना के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दौरा बहुत ही मुश्किल साबित होने वाला है। इस सीरीज को लेकर भारत या इंग्लैंड ही नहीं पूरे क्रिकेट जगत की नजरें लगी हुई हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 जुलाई से टी-20 सीरीज के साथ ही आगाज होने जा रहा है। इस दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत 12 जुलाई से होनी है।

भारत-इंग्लैंड के बीच 5 यादगार वनडे
ऐसे में आज हम आपको बताते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए वनडे इतिहास के वो पांच सबसे यादगार वनडे मैच जो अभी भी हैं दर्शकों के जेहन में जाता।
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का फाइनल मुकाबला (एजबेस्टन)
भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को कौन भूल सकता है। इस चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकबला बारिश के कारण 20-20 ओवर का खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 129 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम एक समय टारगेट की तरफ आसानी से बढ़ रही थी लेकिन जब इंग्लैंड को 20 रनों की जरूरत थी तभी इशांत शर्मा ने एक के बाद एक दो विकेट निकाल कर भारत को 5 रनों से रोमांचक जीत दिलाई।

विश्वकप 2011 में रोमांच के बीच मैच हुआ टाई ( बैंगलुरू)
भारत और इंग्लैंड के बीच कई जबरदस्त मैच खेले गए हैं। इन मुकबलों में से विश्वकप 2011 में एक रोमांचक मैच खेला गया। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले खेलते हुए सचिन के शानदार शतक की बदौलत 338 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इंग्लैंड को भारत से बड़ा लक्ष्य जरूर मिला था, लेकिन इंग्लैंड ने उनके कप्तान एन्ड्रू स्ट्रॉस के 158 रनों की मदद से इंग्लैंड ने पूरी कोशिश के बीच मैच को टाई कराने में सफलता हासिल की। मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा।

2007 में रॉबिन उथप्पा ने दिलायी यादगार जीत ( द ओवल)
भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2007 में एक द्विपक्षीय सीरीज में शानदार मैच खेला गया। द ओवल में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 316 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में भारतीय टीम को गांगुली और सचिन ने शानदार शुरूआत दी लेकिन इसके बाद भारतीय टीम लड़खड़ा गई। लेकिन रॉबिन उथप्पा ने अंत तक एक छोर संभालते हुए भारत को अंतिम ओवर में चौका लगाकर रोमांचक जीत दिलायी।

2002 में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने दिया शॉक ( मुंबई)
भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम को चुनौती देने के लिए साल 2002 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आयी। इस दौरे का अंतिम वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए।
इसके जवाब में भारतीय टीम भारतीय टीम लक्ष्य तक अच्छे से आगे बढ़ी और अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी लेकिन फ्लिंटऑफ ने शानदार गेंदबाजी कर भारत को जीत से 5 रन दूर रख दिया।

नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत के वनडे इतिहास की सबसे यादगार जीत ( लॉर्ड्स)
क्रिकेट के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच 2002 में नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल मैच को सबसे यादगार माना जाता है। इस मैच में में रोमांच अपने चरम पर रहा। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 325 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में भारतीय टीम के 150 रनों से पहले ही 5 विकेट आउट हो गए लेकिन युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की अविश्वसनीय बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। जीत बाद गांगुली ने लॉर्ड्स के मैदान की गैलेरी से टी शर्ट निकालकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वो पांच सबसे यादगार मैच जो आज तक हैं दर्शकों के जेहन में ताजा appeared first on SportzWiki Hindi.