Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीसीबी ने की पुष्टि अब इस देश में खेले जायेंगे पाकिस्तान के सभी बड़े सीरीज

पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात में अपनी प्रमुख सीरीज खेलना जारी रखेगा. इसकी पुष्टि दोनों क्रिकेट बोर्डों ने बुधवार को संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में की हैं. सीरीज ही नही बल्कि जो भी पाकिस्तान के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट हैं वह सब संयुक्त अरब अमीरात में आगे भी खेले जाएंगे.

जारी बयान के मुताबिक पाकिस्तान सुपर लीग जो कि उद्घाटन संस्करण के बाद से संयुक्त अरब अमीरात में ही आयोजित की जा रही है, वह अब आगे भी इसी तरह आयोजित की जाती रहेगी.

ईसीबी ने मेजबानी करने के लिए लागत में की कमी 

अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने टूर्नामेंटों को तत्काल प्रभाव से मेज़बानी करने के लिए पीसीबी को लागत में महत्वपूर्ण कमी लागू करने का भी फैसला लिया हैं. साथ ही इसीबी को 10 दिसंबर, 2018 से 10 जनवरी, 2019 तक टी-20 और टी-10 लीग की मेजबानी भी करनी हैं.

इससे पहले पाकिस्तान की बढ़ गयीं थी चिंताएं 

इससे पहले जब ईसीबी ने अपनी स्वयं की एक नई टी-20 लीग की घोषणा की थी, तो इसके बाद पीसीबी की चिंताएं बढ़ गई थी. वहीं ईसीबी ने  यह भी स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

जबकि अभी ताजा जारी बयान में कहा गया है कि जब पीएसएल या पाकिस्तान से जुड़ी कोई अन्य श्रृंखला संयुक्त अरब अमीरात में होगी, तो वह किसी भी लीग की मेजबानी नहीं करेंगे.

इस वजह से पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात में खेलने को मजबूर 

वर्ष 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की हालत इस कदर ख़राब हो गयी है कि जैसे वहां क्रिकेट को निलंबित ही कर दिया गया हो. जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने सभी घरेलू मैचों की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात में करना पड़ रही है.

हालांकि पीसीबी पाकिस्तान में क्रिकेट को वापस लाने की कवायद में जुटा है. अभी कुछ दिनों पहले ही वेस्ट इंडीज के साथ एक टी-20 सीरीज पाकिस्तान में एक लंबे समय बाद खेली गयी थी.

The post पीसीबी ने की पुष्टि अब इस देश में खेले जायेंगे पाकिस्तान के सभी बड़े सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.