लंदन। भले ही पूर्व विश्व नम्बर वन नोवाक जोकाविक अभी अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में नहीं हो, लेकिन सर्बिया के खिलाड़ी ने करियर की 800वीं जीत दर्ज कर ली है।
विश्व रैंकिंग में 22वें नंबर पर पहुंच चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने फ्रांस के एड्रियन मैनेरिनो को लगातार सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर अपने टेनिस करियर की ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के साथ ही उन्होंने क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
फीफा विश्व कप: जर्मनी ने स्वीडन को हराया, नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
वैसे सर्बिर्या के दिग्गज खिलाड़ी जोकोविक वर्ष 1968 के बाद से ओपन युग में 800 मैच जीतने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड पाने वाले जोकोविक ने फ्रांसीसी खिलाड़ी से मुकाबला एक घंटे 19 मिनट में अपने नाम किया। 2008 में यहां उपविजेता रहे जोकोविक की मैनेरिनो के खिलाफ ग्रास कोर्ट पर यह लगातार तीसरी जीत है।
तीसरा टेस्ट: वेस्टइंडीज की आधी टीम 132 रन पर आउट, डोरिच ने लगाया अर्धशतक
अब जोकोविक का सेमीफाइनल में दूसरे फ्रांसीसी खिलाड़ी जेरेमी चार्डी से मुकाबला होगा, जिन्होंने अमेरिका के फ्रांसेस तियाफो को 6-4, 6-4 से शिकस्त देकर अन्तिम चार में जगह बनाई है। वैस जोकोविक अभी चार्डी के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा है। जोकोविक का विरोधी खिलाड़ी के सामने 10-0 का करियर रिकॉर्ड रहा है।
आज ही के दिन दर्ज हुआ था भारतीय क्रिकेट टीम के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड
इससे पहले नोवाक जोकोविक ने बुल्गारिया के ग्रेगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-1 से हराकर अन्तिम आठ में जगह बनाई थी। वहीं एक अन्य मुकाबले में विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने अमेरिका के सैम क्वेरी को 7-6, 6-2 से शिकस्त देकर अन्तिम चार में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा, जिन्होंने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 7-6,7-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।