Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूयॉर्क की एक बार में बीयर पीते पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की वायरल तस्वीर पर मचा बवाल

खराब समय और बुरी किस्मत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को काफी परेशान करती नजर आ रही है, चौंकाने वाली गेंद के साथ छेड़छाड़ वाली घटना के चार महीने बाद भी ये काफी तनाव में रहते दिखाई दे रहे है। पापारात्सी (स्वतंत्र फोटोग्राफर) जो लगातार ध्यान आकर्षित करते हुए हर किसी पर नजर रखते है, ने हाल ही में स्मिथ को न्यूयॉर्क पब में बीयर पीते हुए फोटो क्लिक की है। हालाँकि यह पत्रकारिता का एक नकारात्मक नजरिया भी मान सकते है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं, स्टीव स्मिथ गेंद के साथ छेड़छाड़ वाले कांड के बाद काफी चर्चाओं में रहे है और उन्हें परिणामस्वरूप कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा। इस घटना के बाद ये लगातार चर्चा में आते रहे है और इस बार ये बीयर पीते हुए देखे गए है जिसके बाद खूब सुर्खियाँ बटोर रहे है।

वहीं न्यूयॉर्क की मीडिया हाउस ने यह बताया है कि यह कार्य बहुत गलत है और पत्रकारिता में एक खराब उदाहरण है। उनका कहना है कि स्टीव स्मिथ जो एक दुखद स्थिति में है और बड़ी-बड़ी न्यूज़ में यह खबर चलाई जा रही है।

न्यूज कॉर्प की रिपोर्ट में कहा गया है, “इंग्लैंड में इन्हें शर्मिंदा किया जा रहा है और, लेकिन एक खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बचाने में सक्षम है, वह न्यूयॉर्क के एक बार में बियर पीते हुए नजर आये है.”

न्यूज कॉर्प की रिपोर्ट में कहा गया है। कुल मिलाकर इस दिग्गज क्रिकेटर की यह फोटो खूब वायरल हो रही है और मुख्य रूप में ऑस्ट्रेलियाई समाचारों में जमकर चलाई जा रही है।

तो कुछ और खबरों के अनुसार, स्टार क्रिकेटर स्मिथ कुछ समय पहले भी यहां आ गए थे, क्योंकि वो अपने लिए एक नए घर की तलाश कर रहे हैं। वो न्यूयॉर्क के वेस्ट विलेज नेबरहुड में एक घर खोज रहे हैं। जहां पर और भी कई सेलीब्रिटीज़ रहते हैं। अब इन्हें इंतजार है कि कब टीम में वापसी हो।

The post न्यूयॉर्क की एक बार में बीयर पीते पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की वायरल तस्वीर पर मचा बवाल appeared first on SportzWiki Hindi.