Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए अफगानिस्तान की उम्मीदें सिर्फ इन दो गेंदबाजों पर निर्भर होगी

खेल डेस्क। हाल में ही समपन्न इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के घातक स्पिनर रशीद खान और किंग्स इलेवन पंजाब के शानदार स्पिनर गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने अपनी टीमों से बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब भारतीय टीम को टक्कर देने के लिए इन दोनों स्पिनरों पर अफगानिस्तान की उम्मीदे पूर्ण रूप से टिकी होगी।

लेकिन भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना कहना है कि "मुझे लगता है कि रशीद और मुजीब टेस्ट क्रिकेट में एक बल होंगे। इन दोनों का इतना नियंत्रण है कि वे गेंद को पिच पर स्पिन कराना चाहते है यदि पिच में थोड़ा सा भी बदलाव है तो वे खतरनाक होंगे। हमारे पास सक्षम बल्लेबाज हैं जो उन्हें संभाल सकते हैं यदि उन्होंने अच्छी तरह से गेंद को स्पिन कराया तो हमारे बल्लेबाजों के लिए स्पिन का सामना करना एक कड़ी चुनौती होगी"।

इस टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे कप्तानी का भार संभालेंगे। राशिद और मुजीब ने अब तक आईपीएल में विरोधी टीकम के बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से परेशां किया है उन्होंने कहा, "यह सच है कि उन्होंने अब तक सफेद गेंद के साथ शानदार गेंदबाजी की है और लाल गेंद से क्रिकेट के लिए वह नए हैं लेकिन प्रत्येक टीम अपनी ताकत के साथ खेलने की कोशिश करती है। कोई उन्हें हल्के ढंग से नहीं ले सकता है।"