ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी क्रिकेट प्रेमियों के दिल जीत लिए थे. ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में कुल 684 रन बनाये थे और वह आईपीएल 2018 के दुसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे.
ऋषभ पंत को लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने क्रिकइन्फो के लिए एक लेख लिखा है. जिसमे उन्होंने ऋषभ पन्त को लेकर कई रोचक बातें कही है.
ऋषभ पंत की मजबूती उनकी बैट स्पीड और उनकी हाई बैक लिफ्ट

आकाश चोपड़ा ने युवा बल्लेबाज पंत को लेकर लिखा, ऋषभ पंत मौजूदा समय के उन खिलाड़ियों में से एक है जो हाई बैकलिफ्ट से पॉवरफुल शॉट्स खेलने की क्षमता रखते है. मौजुदा समय की क्रिकेट में आपकों अपने बल्ले की स्पीड बहुत जरुरी चाहिए होती है, ताकि आप अपने बल्ले से लम्बे शॉट्स खेल सकों.
वैसे अधिकतर लोग टाइम करके खेलने की कोशिश करते है और इसका सबसे अच्छा उदाहरण विराट कोहली है, कि वह कैसे अपनी कलाइयों से शॉट लगा देते है. कोहली का संतुलन गेंद को खेलते वक्त बहुत ही शानदार रहता है.
लेकिन ऋषभ पंत की मजबूती उनकी बैट स्पीड और उनकी हाई बैक लिफ्ट है. वह अपने हाथों की ताकत का इस्तेमाल करते है और अपनी ताकत से ही बॉल के पीछे आते है और उसे खेलने की कोशिश करते है.
हालाँकि, ऐसा करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अगर आप जितनी जल्दी बॉल पर आयेंगे उतना ही आपके आउट होने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन आप ज्यादा लेट भी गेंद पर नहीं आ सकते है और शायद फिलहाल युवराज सिंह इस परेशानी से जूझ रहे है.
लेकिन ऋषभ पंत के ताकत है, कि वह पूरे फ्लों के साथ अपने बल्ले को चलाते है. ऋषभ पंत की बल्लेबाजी में अच्छी बात यह है, कि उनका हैंडआई कोर्डिनेशन काफी अच्छा है और वह स्पिन गेंदबाज व तेज गेंदबाज दोनों को ही जल्दी पढ़ लेते है. वह सुनील नारायण जैसे गेंदबाज को भी आसानी से पढ़ रहे है तो यह उनकी क्रिकेट स्किल्स को दर्शाता है.
ऋषभ एक क्लीन स्ट्राइकर

आकाश चोपड़ा ने आगे लिखा, “सिर्फ उन्हें शॉट्स लगाते वक्त अपने शरीर के संतुलन पर काम करना चाहिए. वह स्क्वायर लेग की दिशा में काफी मजबूत है, लेकिन जब वह ऑफ साइड में शॉट्स लगाते है, तो उनका सिर निचे गिर जाता है.
वह बॉल के एक क्लीन स्ट्राइकर्स में से एक है. वह मैच की किसी भी परिस्थिति में शॉट्स लगाने की काबिलियत रखते है.
ऋषभ पंत को भारत की टी-20 टीम में खेलने का मौका मिला है, लेकिन अबतक उन्होंने यह अवसर नहीं भुनाए है, लेकिन अभी उनके पास काफी समय है और वह आने वाले समय में अपनी जगह पक्की कर सकते है.”
रनिंग में सुधार करने की जरुरत

आकाश चोपड़ा ने आगे लिखा, “अगर वह धोनी की अनुपस्तिथि में कभी खेलते है, तो उन्हें उनके स्थान पर जमे रहने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी. उन्होंने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ खेली गई एक पारी में अपने बल्लेबाजी का दूसरा गेयर भी दिखाया था. उन्होंने बताया था, कि उनके पास टेम्परामेंट है. उन्होंने पिछले दो सीजन अपनी बल्लेबाजी में बहुत ज्यादा सुधार किया है.
उनकी विकेटकीपिंग में भी सुधार हुआ है और उनकी स्टंपिंग करने की कला में भी बढ़ावा हुआ है. हालाँकि उन्हें अभी भी अपनी रनिंग में काम करने की जरुरत है. उनकी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई 128 रन की पारी आईपीएल की सबसे अच्छी परियों में से एक है.
The post इस पूर्व दिग्गज ने बांधे ऋषभ पंत के तारीफों के पुल, साथ में दे डाली ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.