आज शनिवार को पूरा विश्व धूमधाम से ईद मना रहा है. ईद के इस पावन अवसर पर दुनिया भर के क्रिकेटर एक-दुसरे को बधाई दे रहे है. इसी बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी अपने परिवार के संग ईद मनाई है और उन्होंने अपने परिवार के संग ईद मनाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया में भी पोस्ट की है.
मोहम्मद आमिर ने परिवार संग शेयर की तस्वीर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी पत्नी नरगिस व अपने बच्चे के साथ सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की है. जिसमे उन्होंने कैप्शन पर लिखा, ‘हर किसी को ईद मुबारक’
सुरेश रैना ने कमेन्ट कर दी ईद की शुभकानाएं

मोहम्मद आमिर द्वारा डाली गई इस तस्वीर पर सुरेश रैना ने कमेन्ट किया है और उन्होंने अपने कमेन्ट से मोहम्मद आमिर और उनके परिवार को ईद की शुभकानाएं दी है. मोहम्मद आमिर को ईद की बधाई देते हुए सुरेश रैना ने कमेन्ट कर लिखा, ‘ईद मुबारक भाई जान’
मोहम्मद आमिर की भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छी दोस्ती

आपकों बता दें, कि मोहम्मद आमिर की भारत के खिलाड़ियों के साथ काफी अच्छी दोस्ती है. मोहम्मद आमिर को कई बार हंसी मजाक करते हुए भारतीय खिलाड़ियों के साथ देखा हुआ है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली तो मोहम्मद आमिर को अपना बल्ला भी गिफ्ट कर चुके है.
फिलहाल मोहम्मद आमिर अपना ध्यान जिम्बाम्वे में होने वाली ट्राई सीरीज पर लगा रहे है. जिसमे पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया व जिम्बाम्वे की टीमों ने हिस्सा लेना है.
वही दूसरी तरफ भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना को भारत की आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टी-20 टीम में जगह मिली है. सुरेश रैना टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर भारत की वनडे टीम में भी अपनी जगह बनाना चाहेंगे और भारतीय टीम के लिए साल 2019 का विश्वकप खेलना चाहेंगे.
The post मोहम्मद आमिर ने पत्नी संग डाली ईद मनाने की तस्वीर, तो सुरेश रैना ने किया ये मजेदार कमेन्ट appeared first on SportzWiki Hindi.
