Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान टीम की तारीफ  में कुछ ऐसा कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की..

स्पोर्ट्स डेस्क। हर कोई इन दिनों अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की तारीफ करते नहीं थक रहा है। इस टीम ने जिस जोश के साथ अभी तक के मैचों में खेल दिखाय उससे लगता है कि ये टीम वाकई काबिले तारिफ है। आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पैर रखने के साथ ही अफगानिस्तानी टीम दुनिया की 12वीं टेस्ट टीम बन गई है। ऐसा होने से सभी अफगानिस्तानी खिलाडिय़ों के लिए यह सपना सच होने जैसा है और ऐसा हो भी क्यो ना क्योकि यह टीम अपना पहला टेस्ट खेल रही हैं। इस टेस्ट से जुड़ी यादें सभी खिलाड़ी हमेशा अपनी यादों में संजो कर रखेंगे। आज से खेले जा रहे इस ऐतिहासिक टेस्ट से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अफगानिस्तानी टीम की जमकर प्रशंसा की है।

पीएमओ से जारी एक संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह अफगानिस्तान के लिए बहुत ही ऐतिहासिक मौका है कि वह अपना पहला टेस्ट मैच खेलने जा रही है वो भी भारतीय टीम के साथ। पीएम ने लिखा कि मैं इस टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों को शुभकामनाएं देता हूं और मैं आशा करता हूं कि यह टेस्ट मैच भारत और अफगानिस्तान की ऐतिहासिक दोस्ती के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस टेस्ट मैच के आयोजन के लिए पीएम मोदी ने दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों को बधाई देकर उनकी सराहना की।
पीएम ने आगे संदेश में लिखा कि इस युवा और प्रतिभाशाली अफगान टीम ने बहुत ही कम समय में शानदार सफलता हासिल की है, जो काबिले तारिफ हैं। साल 2001 में आईसीसी का एफिलिएट सदस्य बनने के बाद पिछले साल अपने अबतक के प्रर्दशन के दम पर इस टीम ने टेस्ट मैच खेलने का दर्जा हासिल किया है।


अफगानिस्तान ने अबतक के अपने सफर में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कई अच्छी टीमों के साथ मैच खेले है और जीते भी है। अफगान के इस सफर में कंधे से कंधा मिलाकर चलने में भारत गर्व महसूस करता है। पीएम मोदी ने लिखा कि अफगानिस्तान की टीम ने बहुत ही दुर्गम और चुनौतीपूर्ण हालात में यह उपलब्धि हासिल की है। यह चुनौतियों इस टीम की बहादुरी और प्रयासों को बयां करती है।



Herald