दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टीम आस्ट्रेलिया के ऊपर ऐसा दाग लगा जिसे चाहते हुए भी नहीं भुलाया जा सकता. इस मैच में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर पर बाल टेम्परिंग का आरोप लगा. इसके तुरंत बाद ही क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इन दोनों पर 1 साल का बैन लगा दिया.

मिचेल स्टार्क बाल टेम्परिंग के बाद की गयी प्रेस कांफ्रेंस को लेकर स्मिथ पर क्रोधित हुए थे.
सिडनी में ‘बैंकिंग एंड फाइनेंसिंग में महिला’ के मंच पर बोलते हुए इस तेज गेंदबाज ने आस्ट्रेलियन के अनुसार “बैंकिंग एंड फाइनेंसिंग में महिला” प्रेस कांफ्रेंस के खिलाफ गुस्सा व्यक्त किया.
उन्होंने बात को आगे बढाते हुए कहा
“मुझे नहीं पता कि ये आस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए आगे के लिए हितकारी होगा या नहीं. लेकिन इस प्रकार के कृत्य ने आस्ट्रेलिया क्रिकेट के ऊपर दाग लगाया है.”
उन्होंने कहा कि
“ये पहला समूह है जो प्रेस कांफ्रेंस में गया, मुझे नहीं पता कि आने वाले समय में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? लेकिन इसने खेल को प्रभावित किया है और प्रतिष्ठा पर बनकर आया था.”

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप में स्मिथ का नाम लेते हुए कहा कि
“उसने सभी गेंदबाजों को फंसाने की कोशिश की लेकिन मैंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से मिलकर अपना पक्ष रखा और उसने क्लीन चिट दे दी. न्यूलैंड्स में तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मिथ ने अपने इस कृत्य में शामिल लोगों के साथ क्या दिखाने की कोशिश की ? यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के लिए बुरे अभ्यास में से एक था.”
इस स्कैंडल में कप्तान स्मिथ, डेविड वार्नर, स्पिनर नाथन लियोन और तेज गेंदबाज हेजलवुड शामिल थे.
इसके तुरंत बाद ही बाल टेम्परिंग में शामिल लोगों पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बैन लगा दिया था. डेविड वार्नर पर 1 साल का बैन और कभी भी कप्तान की भूमिका में नहीं रह सकते, इसके साथ ही कप्तान स्मिथ पर 1 साल का बैन और बेनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा. ऐसा ना करने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया के ऊपर दाग लग सकता था साथ ही साथ इसकी विश्वशनियता पर भी प्रभाव पड़ता.

स्टार्क जो इस समय चोट से उबर रहे है, उन्होंने कहा इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद खिलाड़ियों के अन्दर मानसिक गिरावट आ गयी थी. उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही चोट से उबर कर खेलने के लिए फिट हो जाऊंगा.
The post प्रेस कांफ्रेंस द्वारा स्टीव स्मिथ के बॉल टेम्परिंग के अपराध को स्वीकारने पर भड़के मिचेल स्टार्क कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.